एआई समिट में कांग्रेस के विरोध को लेकर गरमाई सियासत, भाजपा का देशव्यापी प्रदर्शन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 फरवरी 2026। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर कड़ी आपत्ति जताई।

इस राष्ट्रविरोधी कृत्य के लिए कांग्रेस को माफ नहीं किया जाएगा

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता इस राष्ट्रविरोधी कृत्य के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत की एआई क्षमता को सलाम कर रही है और ऐसे में एआई समिट को बदनाम करने की कोशिश देश के खिलाफ है। बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते देश के खिलाफ प्रदर्शन करने के स्तर तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि एआई समिट कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन था, और ऐसे कार्यक्रम के खिलाफ विरोध करना उचित नहीं है।

कांग्रेस देश की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहती है

मनोज तिवारी ने यह भी दावा किया कि एआई समिट में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सभी ने भारत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे वैश्विक मंच पर विरोध प्रदर्शन करना देश की छवि को नुकसान पहुंचाने जैसा है।

आईवाईसी के चार सदस्य को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश

इस बीच, भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस के चार सदस्य को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार हुए सदस्य की पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Next Post

'बंधुत्व की भावना से मिटेगा भेदभाव', यूजीसी के मुद्दे पर भागवत मौन; संघ से जुड़ने के दिए ये पांच मंत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मेरठ 21 फरवरी 2026। मेरठ में शुक्रवार को खिलाड़ी संवाद गोष्ठी में सरसंघचालक का पूरा जोर हिंदू समाज की एकता और संघ को पूरी तरह से जानने पर रहा। उन्होंने साफ कहा कि बंधुत्व की भावना से ही समाज से जातिवाद, भेदभाव, असमानता मिट सकती है। यूजीसी […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट