बेमेतरा समीक्षा बैठक: सीएम साय का अफसरों को संदेश, शिकायतों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेमेतरा 01 जून 2026। बेमेतरा में आज रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अफसरशाही को स्पष्ट संदेश दिया कि शासन की सफलता शिकायतों के समाधान की गति से तय होगी। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और लंबित राजस्व प्रकरणों पर विशेष जोर रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों को नामांतरण, बंटवारा और अभिलेख सुधार जैसे मामलों के लिए भटकना नहीं चाहिए। एक साल से अधिक समय से लंबित राजस्व प्रकरणों पर विशेष अभियान चलाकर निराकरण के निर्देश दिए गए। रिकॉर्ड में जानबूझकर गड़बड़ी करने वाले पटवारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। सरकार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को अफसरों की जवाबदेही तय करने वाले तंत्र के रूप में विकसित कर रही है।

हेल्पलाइन की शिकायतों की निगरानी उच्च स्तर पर होगी। खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएपी की सीमित उपलब्धता को देखते हुए नैनो यूरिया जैसे विकल्पों को बढ़ावा देने पर जोर रहा।

मुख्यमंत्री ने पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और मानसून पूर्व तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी केंद्रीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि केवल कार्ड बनाना या लक्ष्य पूरा दिखाना पर्याप्त नहीं है। योजनाओं का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंचना चाहिए। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Next Post

शेयर मार्केट निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी,14 लोगों से 1.77 करोड़ ऐंठने का आरोप; मामला दर्ज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 01 जून 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शेयर मार्केट में डीमैट अकाउंट खुलवाने के नाम पर 14 लोगों से 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर