इंदौर में जल संकट को लेकर विधायक के घर पर प्रदर्शन, भाजपा पार्षद के साथ पहुंचे रहवासी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर 23 मई 2026। इंदौर में जल संकट को लेकर अब जनप्रतिनिधियों लोगों का गुस्सा सड़कों पर नजर आ रहा है। पिछले दिनों जल संकट को लेकर भाजपा विधायक महेंद्र हडिया ने कड़े तेवर दिखाए थे तो शनिवार को भाजपा पार्षद लाल बहादुर वर्मा ने भाजपा के विधायक रमेश मेंदोला के घर पर रहवासियों के साथ जाकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वार्ड से जिस टंकी से पानी आता है, उसे दूसरे वार्डो में भेजा जा रहा है। निगम के टैंकर भी नहीं आ रहे है। लोगो को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए विधायक निवास पर पुलिस बल भी तैनात हो गया था।

सुबह पाटनीपुरा से रहवासी जुलूस की शक्ल में विधायक रमेश मेंदोला के निवास पर सैकड़ों की संख्या में आ गए। वे सड़क पर बैठ गए और पानी दो पानी दो और टंकी बनाओ के नारे लगाने लगे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्षद वर्मा ने कहा कि पानी को लेकर हालात बिगड़ गए है। नलों में दो-तीन बाल्टी पानी बड़ी मुश्किल से आ रहा है। विधायक ने इत्मीनान से रहवासियों की बातें सुनी और कहा कि वार्ड 26 को लेकर मेयर और अफसरों से चर्चा हो चुकी है। वार्ड में नई टंकी भी बनाने का काम शुरू होगा। मौजूदा जलसंकट को दूर करने के लिए टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। 

आपको बता दें कि इंदौर में जलसंकट को लेकर एक सप्ताह में दस से ज्यादा स्थानों पर प्रदर्शन हो चुके है। जलसंकट को लेकर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि बीते दस वर्षों में जिस तेजी से शहर की आबादी बढ़ी उसकी तुलना में पानी के स्रोत बढ़ाने की दिशा में काम नहीं हुए है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने 51,000+ युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र; कहा- वैश्विक साझेदारी से मिलेंगे रोजगार के अवसर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 मई 2026। आज 19वें रोजगार मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए हैं। यह कार्यक्रम देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे, गृह मंत्रालय, […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत