स्कूलों बसों के जांच शिविर में 37 बसें अनफिट, 3 दिनों के भीतर कमियां पूर्ण करने के निर्देश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर, 14 जनवरी 2024। स्कूल बसों की जांच एवं उनके चालकों/परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण स्थानीय पुलिस स्टेडियम बिलासपुर में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के टीम के द्वारा किया गया। आज 208 स्कूल बसों की सुप्रीमकोर्ट के निर्देशानुसार 16 बिन्दुओं के आधार पर जांच की गई, जिसमें 171 स्कूल बसों निर्धारित मापदण्ड में सही पाया गया एवं 37 बस अनफिट पाया गया। कुल 04 स्कूल बसो में 10000 रूपये शमन शुल्क किया गया एवं 1 स्कूल बस में 23870 रू० टैक्स जमा कराया गया। कुल 37 बसो में निम्नलिखित कमी पायी गई। परमिट- 02, बिना फिटनेस-02, बिना सुरक्षा जाली 11 बिना रिफ्लेक्टर-06 तथा 16 स्कूल बसों में अग्निशमन यंत्र, एवं प्राथमिक उपचार पेटी किट में एक्सपायरी होना पाया गया जिसे 03 दिवस में दुरूस्त में करने निर्देश दिये गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 208 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण एवं बी. पी. शुगर जांच किया गया जिसमे गैस्टो-12, बुखार 6, चर्मरोग- 11, शुगर- 16 बीमारी होना पाया गया।

अंत में उपस्थित स्कूल के संचालकों एवं चालकों/परिचालकों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार वाहन का संचालन करने की हिदायत अनुभव शर्मा, आर.टी.ओ. बिलासपुर द्वारा दी गई तथा यह भी कहा गया कि कोई भी स्कूल बस संचालक यदि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार वाहन का संचालन नहीं करते है तो उन पर मोटरयान अधिनियम के तहत् कड़ी कार्यवाही की जायेगी तथा जिन-जिन बसों में जो कमियां पाई गयी है वे 03 दिवस के अंदर उन कमियों को दूर करके कार्यालय को सूचित करें, साथ ही अभिभावकों/पालको से भी आग्रह किया है जिस बस में अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे है वह सुरक्षा की दृष्टि से है कि नहीं यह ज्ञात रहें। परिवहन निरीक्षक के के चौबे एवं प्रशांत शर्मा, रघुवीर सिंह ध्रुव द्वारा सुरक्षित वाहन चालन एवं बच्चों से नम्र व्यवहार करने अनुरोध किया गया। यातायात पुलिस से संजय साहू, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं श्री उमाशंकर, उप निरीक्षक द्वारा तेजगति में वाहन संचालन एवं शराब या मद्यपान सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा कभी भी गलत साईड में वाहन नहीं चलाने एवं यातायात के नियमों का पालन करने हेतु हिदायत दी गई। जिन स्कूल संचालक द्वारा स्कूल बस शिविर में जांच हेतु नहीं लाया गया है उनके स्कूल में निरीक्षण किया जाकर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के टीम से निशीकांत दुबे परिवहन उप निरीक्षक वेदराम साहू, संतनदेव जोगी, करण सोनी, रामगोपाल यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मायावती का बड़ा एलान, अकेले ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 15 जनवरी 2024। आज बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन है। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मायावती ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे। 2024 चुनाव में बसपा किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। लोकसभा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप