छत्तीसगढ़ में नाबालिग के साथ 6 दरिंदों ने किया गैंगरेप, एक ने भागकर बचाई अपनी अस्मत, सभी आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 06 जून 2024। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैवानियत की खबर सामने आई है. यहां एक नाबालिग के साथ 6 दरिंदों ने गैंगरेप किया है. वहीं हवस के भूखे दरिंदो की चंगुल से एक नाबालिग ने भागकर अपनी अस्मत बचाई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 4 नाबालिग और 2 बालिग हैं. यह पूरा मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सन्ना थाना अंतर्गत एक शादी समारोह में दो नाबालिग शामिल होने गई हुई थी. इस दौरान दोनों को बहला फुसलाकर आरोपी जंगल लेकर गए. वहां 6 आरोपियों ने उनके साथ अत्याचार करना शुरू किया. तभी आरोपियों के चंगुल से भागकर एक नाबालिग ने अपनी इज्जत बचाई और अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया. वहीं इस वारदात में शामिल 4 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के सांसदों को केंद्रीय मंत्रालय में मिल सकता है मौका! डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- जितने लोगों को मिले उतना अच्छा है…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 जून 2024। लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ में भाजपा का परफॉरमेंस जबरदस्त रहा. प्रदेश की 11 सीटों में से 10 सीटों में भाजपा को जीत मिली है. वहीं मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ के सांसदों को केंद्रीय मंत्रालय मिलने की चर्चा तेज हो गई है. […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव