सरकारी नौकरी के लिए लड़कियों को किसी के साथ सोना पड़ता है, कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरू 13 अगस्त 2022। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और विधायक प्रियंक खड़गे ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी नौकरी के लिए लड़कों को घूस देना पड़ता है जबकि लड़कियों को किसी के साथ सोना पड़ता है। कांग्रेस नेता ने कथित भर्ती घोटालों की न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जांच SIT से कराई जाए और सरकार फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन करे। 

प्रियंक खड़गे ने आरोप लगाया कि कई सारे सरकारी पदों की भर्तियों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिनमें बीजेपी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘सरकार ने पदों को बेचने का फैसला किया है। अगर लड़कियां सरकारी नौकरी चाहती हैं तो उन्हें किसी के साथ सोना पड़ता है। लड़कों को सरकारी नौकरी के लिए घूस देना होता है। एक मंत्री ने लड़की से कहा कि नौकरी के लिए उसके साथ में सोना पड़ेगा। यह मामला सामने आते ही उसने रिजाइन कर दिया। मैं जो आरोप लगा रहा हूं, यह उसका सबूत है।’

केपीटीसीएल की भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप
कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीटीसीएल) ने असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और सिविल इंजीनियर सहित कुल 1,492 पदों पर भर्ती की है। उन्होंने कहा, ‘गोकक में एक छात्र परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। मुझे जो जानकारी मिली उसके मुताबिक, यह डील कुल 600 पदों के लिए की गई होगी। ऐसा संदेह है कि उन्होंने असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए 50 लाख रुपये लिए और जूनियर इंजीनियर के पद के लिए 30 लाख रुपये लिए। यह संभावना है कि इस तरीके से कुल 300 करोड़ रुपये हासिल किए गए।

‘कहां जाएं गरीब और टैलेंटेड छात्र’
प्रिंयक खड़गे ने कहा, ‘अगर सभी भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार है तो गरीब और टैलेंटेड छात्र कहां जाएं। भ्रष्टाचारियों को यह पता है कि मामला सामने आने पर भी कुछ नहीं होगा। सराकर तीन लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, जिन्होंने KPTCL के पदों के लिए आवेदन दिया था।’

‘राष्ट्रभक्ति का बिजनेस के तौर पर इस्तेमाल कर रही BJP’
कांग्रेस विधायक ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रभक्ति का बिजनेस के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, ‘पॉलिएस्टर झंडे के इस्तेमाल की इजाजत देने के लिए फ्लैग कोड में संशोधन किया गया है। इसकी सबसे बड़ी लाभार्थी रिलायंस कंपनी है, जिसके अधिकारियों को फ्लैग सेल्समैन बना दिया गया है। रेलवे कर्मचारियों के वेतन से उनकी मजदूरी काटकर उन्हें झंडे दिए जा रहे हैं।’

Leave a Reply

Next Post

क्रीमिया पर है यूक्रेन की नजर, रूस की मजबूत स्थिति करेगी भविष्‍य की नीति तय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कीव 13 अगस्त 2022। यूक्रेन रूस से छह माह से जारी लड़ाई को और भड़का सकता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने हाल ही में कहा है कि वो क्रीमिया समेत रूस द्वारा छीने गए अपने सभी इलाकों को अब उससे वापस लेगा। […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन