भारत दुनियाभर में नए ठिकानों पर बना रहा सैन्य पहुंच, सेनाध्यक्ष का बड़ा बयान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 03 नवंबर 2023। भारतीय सेना के चीफ जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत सभी देशों की संप्रभुता और उनकी सीमाओं का सम्मान करता है और विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने का पक्षधर है। सेना प्रमुख ने चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच यह बात कही। चाणक्य डिफेंस डायलॉग में बोलते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि भारत दुनियाभर में नए ठिकानों पर अपनी सैन्य पहुंच को बढ़ा रहा है और साथ ही विदेशी सहयोगी देशों के साथ मिलकर संयुक्त युद्धाभ्यास कर अपनी क्षमताओं में इजाफा भी कर रहा है। 

सेना प्रमुख बोले- उथल-पुथल के दौर में भारत बना चमकता सितारा
सेना प्रमुख ने कहा कि आज के उथल-पुथल के दौर में भारत एक चमकदार सितारा बना हुआ है। अपने सैन्य सहयोग को बढ़ाने के लिए हम दुनिया में नई-नई जगहों पर अपने सैन्य ठिकाने बना रहे हैं। हमारे सामने बहुत चुनौतियां हैं लेकिन साथ ही कई अवसर भी हमारे सामने हैं। वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते कद को लेकर सेना प्रमुख ने कहा कि वैश्विक मंचों पर भारत एक विश्वसनीय आवाज है और वैश्विक दक्षिण की चिंताओं को प्रभावी ढंग से रखता है। भारत कई देशों के साथ लोकतंत्र, मानवाधिकार और कानून के शासन जैसे मूल्यों को साझा करता है।

दुनियाभर में अपनी सैन्य पहुंच बढ़ा रहा भारत
सेना प्रमुख ने कहा कि तकनीक से भूराजनीति में बड़ा बदलाव आ रहा है और यह सिर्फ रणनीतिक प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है बल्कि लड़ाई में भी इसका इस्तेमाल हो रहा है। सेना अध्यक्ष ने कहा कि अपने रक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए हम दुनियाभर में  नए स्थानों पर रक्षा शाखाएं स्थापित कर रहे हैं। रूस यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर सेना प्रमुख ने कहा कि इनकी वजह से आर्थिक अस्थिरता, आपूर्ति श्रंखला में बाधा और हथियारों की दौड़ तेज हुई है। साथ ही कट्टरपंथ, आतंकवाद, समुद्री डकैती, अवैध प्रवासन, शरणार्थी संकट और जलवायु परिवर्तन भी चिंताओं को बढ़ाते हैं।  

Leave a Reply

Next Post

भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, शाह बोले- दिल्ली भेजा जाता है छत्तीसगढ़ का पैसा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 नवंबर 2023 । छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज घोषणा पत्र जारी किया. इसमें किसानों, युवाओं और महिलाओं सभी को फोकस किया गया है. “भाजपा ने बनाया, भाजपा ही सवारेगी” टैग लाइन के साथ घोषणा पत्र जारी किया गया है. कार्यक्रम में […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग