मुख्यमंत्री योगी की अपील… रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले हर गांव, हर गली को स्वच्छ करें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गोरखपुर 14 जनवरी 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नासिक के कार्यक्रम के दौरान लोगों से रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले मंदिरों में स्‍वच्‍छता अभियान चलाने की अपील की थी. इस अपील का असर देखने को मिल रहा है. उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता को “ईश्वरीय कार्य” बताते हुए प्रदेश भर के ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व पूरे प्रदेश को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने का आह्वान किया है।

हर गांव, हर घर और हर जन का उत्सव- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को प्रदेशभर के ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाद करते हुए कहा कि विशेष स्वच्छता अभियान में भावना के साथ जुड़कर पूरे देश को एक नया संदेश दिया जाना चाहिए. योगी ने 22 जनवरी को अयोध्‍या में रामलला के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह को राष्ट्रीय उत्सव की तिथि बताते हुए कहा, “पांच सौ वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम के नव्य, भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने का उत्सव सिर्फ अयोध्या का नहीं है, बल्कि यह हर गांव, हर घर और हर जन का उत्सव है.”

श्रीराम उत्सव पर हर घर, देव मंदिर पर दीपोत्सव…

मुख्‍यमंत्री ने कहा, “यह अभूतपूर्व उत्सव है, तो हर गांव और हर घर तक तैयारियां भी उसी अनुरूप होनी चाहिए. यह प्रयास होना चाहिए कि श्रीराम उत्सव पर हर घर, देव मंदिर पर दीपोत्सव मने. घरों, मंदिरों और सार्वजनिक/सामुदायिक स्थलों पर राम नाम संकीर्तन हो। गांवों के अमृत सरोवरों पर भी दीपोत्सव मनाएं।

सीएम योगी ने कहा- स्वच्छता ईश्वर को प्रिय…

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, “ग्राम प्रधान और सभी ग्रामीण जनप्रतिनिधि इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. श्रीरामलला के विराजमान उत्सव को अभूतपूर्व उल्लास से भरने का कार्य 14 जनवरी को विशेष स्वच्छता अभियान से प्रारंभ हो जाएगा और हर कस्बे, हर गांव, हर परिवार और हर व्यक्ति की इसमें सहभागिता अपेक्षित है. देव मंदिरों को स्वच्छ बनाकर उन्हें सुंदरता से सजाया जाए. ग्राम प्रधान इसके लिए खुद प्रयास करने के साथ हर ग्रामवासी को जागरूक करें, उन्हें स्वच्छता का महत्व समझाएं. स्वच्छता ईश्वर को तो प्रिय है ही, तमाम बीमारियों को दूर रखने में भी अनिवार्य है.” उन्‍होंने कहा कि 14 जनवरी का विशेष स्वच्छता अभियान इसके लिए बड़ा माध्यम बन सकता है।

Leave a Reply

Next Post

47 सीटों पर जीत तय करने के लिए मोदी करेंगे ये महारैली, झारखंड-गुजरात से जाएगा संदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। देश की लगभग नौ प्रतिशत आबादी वाले आदिवासी समाज के लिए लोकसभा में 47 सीटें आरक्षित हैं। 2014 में भाजपा ने इनमें से 27 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2019 के चुनाव में यह संख्या 31 हो गई थी। भाजपा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप