आईपीएल 2023: कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 09 मई 2023। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा पर ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लीग ने अपने बयान में कहा कि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था। इस वजह से कप्तान नीतीश पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।  सोमवार को रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई थी और अपने शानदार फिनिशर होने का परिचय दिया था। इसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हराकर आईपीएल प्ले-ऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 179 रन बनाए थे। कप्तान शिखर धवन ने 47 गेंदों में 57 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका था। आखिर में शाहरुख खान के आठ गेंदों में 21 रन और हरप्रीत बरार के नौ गेंदों में 17 रन की नाबाद पारियों ने पंजाब को 179 के स्कोर तक पहुंचाया। कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने तीन और हर्षित राणा ने दो विकेट लिए। 

जवाब में कोलकाता को जेसन रॉय की 24 गेंदों में 38 रन, कप्तान नीतीश राणा के 38 गेंदों में 51 रन और आंद्रे रसेल के 23 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन की तूफानी पारियों ने जीत दिलाई। आखिरी दो ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 26 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर में सैम करन गेंदबाजी के लिए आए। तब रसेल और रिंकू सिंह क्रीज पर थे। इस ओवर में रसेल ने तीन छक्के लगाए। करन ने 19वें ओवर में 20 रन खर्च किए। 

आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए छह रन की जरूरत थी। अर्शदीप गेंदबाजी करने आए। शुरुआती चार गेंदों पर उन्होंने चार रन खर्च किए। पांचवीं गेंद पर रसेल रन आउट हो गए। आखिरी गेंद पर कोलकाता को जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी, लेकिन रिंकू सिंह ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वह 10 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। यह केकेआर की पंजाब पर 21वीं जीत रही। 

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत के मामले में केकेआर की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। किसी एक टीम के खिलाफ उनसे ज्यादा मैच सिर्फ मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ ही 23 मैच जीते हैं। पंजाब की ओर से राहुल चाहर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, नाथन एलिस और हरप्रीत बरार को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Next Post

समलैंगिक शादियों पर सुनवाई के दौरान सीजेआई की अहम टिप्पणी, बोले- लाइव स्ट्रीमिंग से कोर्ट घर-घर पहुंचा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 09 मई 2023। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि उसकी कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग अदालत को आम नागरिकों के घरों और दिलों तक ले गई है और वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की कोशिश कर रहा है कि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप