मैंने दबाव वाली स्थितियों में खेलना और स्थिति के अनुसार अपने खेल को बदलना सीखा : सूर्यवंशी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 जून 2026। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी रिकॉर्ड बल्लेबाजी से आईपीएल 2026 में धूम मचा दी, लेकिन 15 साल की इस बल्लेबाजी सनसनी का कहना है कि उन्होंने मैच की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी का तरीका अपनाया, दबाव में शांत रहना और चोट से बचने के लिए अपनी फिटनेस पर काम करना भी सीखा है। हालांकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स, क्वालिफायर दो में बाद में उप विजेता बनी गुजरात टाइटन्स से हारकर फाइनल में जगह नहीं बना सकी। लेकिन इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को टूर्नामेंट का ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ चुना गया।

सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर बल्लेबाजी सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी बनाए हैं। रविवार को यहां फाइनल के बाद अपना पुरस्कार लेते हुए 15 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ”इस सत्र में मैंने सीखा कि दबाव वाले मैच में कैसे खेलना है, अपने गेम को कैसे बनाना है। ” उन्होंने कहा, ”आप हर मैच एक ही तरीके से नहीं खेल सकते। आपको गेम की स्थिति को समझाएगा और टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलना होगा। मुझे प्लेऑफ मैचों में भी यह बहुत कुछ सीखने को मिला। ”

सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के एक सत्र में सबसे ज्यादा छक्कों (59) के पिछले आईपीएल रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाए। उन्होंने कहा, ”मैं बस अपने गेम पर भरोसा करने की कोशिश करता हूं और अगर मुझे लगता है कि मैं इस गेंद पर शॉट लगा सकता हूं, तो मैं पूरी ताकत लगा देता हूं और उसी तरह खेलने की कोशिश करता हूं। ” सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने से सिर्फ एक गेंद से चूक गए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, ”मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं और मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और इस पर ध्यान देना होगा।”

Leave a Reply

Next Post

लुधियाना में सीवर से निकली जहरीली गैस: सफाई करने आए पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, लापरवाही का आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लुधियाना (पंजाब) 01 जून 2026। लुधियाना के आरके रोड स्थित एक फैक्टरी में सोमवार को पाना-चाबी (टूल) निर्माता फैक्टरी में सीवरेज से जहरीली गैस का रिसाव हो गया। इसमें सीवर की सफाई करने आए पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जान चली गई। गैस रिसाव के बाद फैक्टरी […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान