अमेरिका के एक हाई स्कूल में खूनखराबाः छात्र ने सहपाठियों पर चलाई गोलियां ! फिर खुद को मारी गोली, मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 11 सितंबर 2025। अमेरिका के डेनवर शहर में एक हाई स्कूल में एक छात्र ने अपने दो सहपाठियों को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गयी। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना कोलोराडो के एवरग्रीन हाई स्कूल में हुई, जो डेनवर से लगभग 30 मील पश्चिम में रॉकी माउंटेन की तलहटी में स्थित है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गोलीबारी की सूचना मिली।

जेफरसन काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता जैकी केली ने बताया कि गोलियां स्कूल इमारत के अंदर और बाहर दोनों जगह चलीं और पुलिस ने पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर हमलावर को ढूंढ लिया। केली ने कहा कि आसपास के इलाकों से 100 से अधिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसी काउंटी के कोलंबाइन हाई स्कूल में 1999 में गोलीबारी की एक घटना में 14 लोगों की मौत हो गई थी।

सेंट एंथनी हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन कुलिनन ने बताया कि किशोरों को पहले गंभीर हालत में लाया गया। अभी उनकी उम्र का पता नहीं चल पाया है। डॉ. ब्रायन ब्लैकवुड ने बताया कि घायलों में से एक किशोर की हालत शाम तक स्थिर हो गई थी और उसे जान का खतरा नहीं है। स्कूल में 900 से अधिक छात्र पढ़ते हैं और यह जंगल से घिरा हुआ है। स्थानीय निवासी डॉन साइगन ने बताया कि 18 छात्रों ने उनके घर में शरण ली।

 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेताओं की क्लास लगाने MP आ रहे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे! इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल11 सितंबर 2025। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की रीति-नीति के गुर सिखाने के लिए के लिए अब नेताओं की ‘पाठशाला’ लगाने जा रही है। पार्टी हाईकमान दीपावली के बाद दस दिन का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी, जिसमें कांग्रेस की रीति-नीति, विचारधारा […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव