ग्लैमर इंडस्ट्री में गूंजा फैशन मॉडल आर्या की इंसानियत का संदेश

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 सितंबर 2025। इंसानियत का अर्थ है मनुष्य होने का गुण या अवस्था, जिसमें दयालुता, सहानुभूति, उदारता, और दूसरों के प्रति करुणा का भाव शामिल है। यह दूसरों के दुख को महसूस करने और उनकी मदद करने की भावना है, जो स्वार्थ से ऊपर उठकर जनकल्याण के लिए प्रेरित करती है। इसी भावना के साथ फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है सुपरमॉडल और एफएमए फैशन ब्रांड व एफएमए स्विमिंग इंस्टीट्यूट के फाउंडर आर्या ने, जिन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वे सिर्फ एक सफल मॉडल ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान भी हैं।

आर्या हाल ही में मुंबई के कूपर अस्पताल पहुँचे थे, जहाँ उन्होंने अपनी मैनेजर प्रीति अरोड़ा की मां की तबीयत को लेकर डॉक्टरों से मुलाकात की थी। प्रीति अरोड़ा की मां गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान आर्या ने यह सुनिश्चित किया कि आर्थिक तंगी उनके इलाज में बाधा न बने। इसके लिए उन्होंने प्रीति को व्यक्तिगत रूप से एक चेक भी दिया था। इस बात का खुलासा खुद प्रीति अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर करते हुए आर्या का आभार जताया था। उन्होंने बताया था कि आर्या ने उन्हें सिर्फ एक मैनेजर नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह माना।

हालांकि, दुखद खबर यह है कि प्रीति अरोड़ा की मां का निधन हो गया। इस खबर से पूरे एफएमए ग्रुप और फैशन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। आर्या ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुखद घड़ी सिर्फ प्रीति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की है।

Leave a Reply

Next Post

पाठ्य पुस्तक निगम में कागज घोटाला यहां के कागज से मध्य प्रदेश की पुस्तक की छपाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ पाठय पुस्तक निगम के वाटर मार्क वाले पेपर से मध्य प्रदेश की पुस्तक छपाई पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के वाटर मार्क वाले पेपर से मध्य प्रदेश के स्कूलों के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी