पाठ्य पुस्तक निगम में कागज घोटाला यहां के कागज से मध्य प्रदेश की पुस्तक की छपाई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ पाठय पुस्तक निगम के वाटर मार्क वाले पेपर से मध्य प्रदेश की पुस्तक छपाई पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के वाटर मार्क वाले पेपर से मध्य प्रदेश के स्कूलों के दो लाख पुस्तक कैसे छप गए? यह तो बड़ा कागज घोटाला है मध्य प्रदेश के पुस्तक छपाई के लिए यहाँ 136 टन कागज का उपयोग किया गया। जबकि प्रदेश के स्कूलों 18 लाख नया पुस्तक की आवश्यकता है जिसकी छपाई नहीं हो पाई है जिसके कारण बच्चों को पुस्तक नहीं मिली है। पुस्तक नहीं छापने के कारण 6 लाख पुराने पुस्तकों को वितरित किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार में चोरी आम बात हो गई है अब बच्चों की पुस्तक छपाई के लिए जो कागज जिसमें छत्तीसगढ़ का वॉटर मार्क लगा हुआ है। वह कागज भी चोरी हो गया। भाजपा का मूल काम कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करना और इसके लिए किस हद तक गिर सकते हैं इसका जीता जागता प्रमाण है प्रदेश के बच्चे पुस्तक के लिए तरस रहे और मध्य प्रदेश की पुस्तक छपाई हो रही है। क्या यही सुशासन है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के वाटर मार्क वाले पेपर से मध्य प्रदेश के पुस्तक कैसे छप गया इसकी जांच होनी चाहिए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए पाठ्य पुस्तक निगम के प्रमुख को तत्काल पद से हटाया जाए। और प्रदेश के स्कूलों में जो 18 लाख नई पुस्तक की आवश्यकता है उसकी तत्काल आपूर्ति की जाए और इस बड़े कागज चोरी घोटाले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

आज से गाड़ियां हुई सस्ती, सिर्फ 55 हजार में बाइक और 3.50 लाख में कार! जीएसटी में भारी कटौती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 सितंबर 2025। आज से देश में नया जीएसटी नियम लागू हो चुका है, जिसके तहत अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब (5% और 18%) होंगे। इसके अलावा, लक्जरी और हानिकारक चीजों पर 40% जीएसटी लगेगा। इस बदलाव से सबसे ज्यादा खुशी उन लोगों को […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर