जिसकी खुद की गारंटी नही वो गारंटी दे रहे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

केजरीवाल पहले पंजाब, दिल्ली की जनता से किये वादा तो पूरा कर ले

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि जिसकी खुद की गारंटी नही है वो प्रदेश की जनता को गारण्टी दे रहे है। आम आदमी पार्टी पहले सभी ब्लॉकों में संगठन तो खड़ा कर ले फिर चुनाव की बात करें। आप पार्टी पहले दिल्ली और पंजाब की जनता से किये वादा को तो पूरा कर ले। भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करने वाली आम आदमी पार्टी के आधा दर्जन से अधिक नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे है। भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल के उप मुख्यमंत्री जेल में है। दिल्ली और पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की धोखाधड़ी से परेशान है। पंजाब में किसान आये दिन सड़कों में प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में बड़ी बड़ी बात कर केजरीवाल सिर्फ राजनीतिक खानापूर्ति कर रहै है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि केजरीवाल जिन वायदों की गारंटी की बात कर रहे छत्तीसगढ़ में वे सारी लागू है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 2018 में के 36 वादों में से 34 वादों को पूरा किया है। प्रदेश के किसानों को कर्ज मुक्त किये है। 44 लाख उपभोक्ताओं को बिजली बिल हॉफ की सुविधा मिल रही है। किसानों को धान की कीमत इस वर्ष 2800 रुपए क्विंटल मिलेगा, 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ की खरीदी होगी। 700 से अधिक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 4 लाख विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा मिल रही है। दिल्ली के स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल के आगे कुछ नहीं लगता। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना दाई दीदी क्लीनिक, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान जैसी योजनाएं केजरीवाल की सरकार सोच भी नहीं सकती। अंग्रेजी माध्यम कॉलेज, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, आदिवासियों को उनके कानूनी अधिकार वनोपज का समर्थन मूल्य ने खरीदी मजबूत कानून व्यवस्था ये सब भूपेश सरकार में सम्भव हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जो आप पार्टी प्रदेश के सभी ब्लॉकों में वार्डो बूथों में अपने पदाधिकारी नहीं बना पाये जिनके पास 90 विधानसभा के प्रत्याशी नहीं है वह छत्तीसगढ़ में आकर गारंटी की बात इसलिए कह रही है क्योंकि उन्हें पता है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन रही है और आप पार्टी की जमानत जप्त होगी इसलिए बड़ी-बड़ी बात करके सिर्फ मीडिया में बने रहने की कवायद है।

Leave a Reply

Next Post

स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

शेयर करेमतदाता सूची में नाम जुड़वाने व शत प्रतिशत मतदान का दिया संदेश स्वीप के अंतर्गत स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 20 अगस्त 2023। आगामी विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी बालक बालिकाओं का नाम मतदाता सूची […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप