रोहित ने तोड़ा विलियम्सन का रिकॉर्ड, एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बने

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 19 नवंबर 2023। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 47 रन की पारी खेली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित 31 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित का स्ट्राइक रेट 151.61 का रहा। रोहित विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए। उन्होंने इस विश्व कप के 11 मैचों की 11 पारियों में 54.27 की औसत से 597 रन बनाए। उन्होंने बतौर कप्तान एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विलियम्सन ने 2019 विश्व कप में 578 रन बनाए थे। उनकी टीम फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी।

रोहित और विलियम्सन के बाद बतौर कप्तान एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं। उन्होंने 2007 में 548 रन बनाए थे। तब उनकी टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई थी। कंगारू टीम चौथी बार विश्व कप जीतने में सफल हुई थी।

रिकी पोंटिंग ने 2007 विश्व कप में बतौर कप्तान 539 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाया था। वहीं, 2019 में ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच ने 507 रन बनाए थे। तब उनकी टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हारकर बाहर हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

'यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रेलवे', बढ़ते किराये पर भी ममता बनर्जी ने सरकार को घेरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 19 नवंबर 2023। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को अपने एक बयान में कहा कि रेलवे को यात्रियों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने रेलवे के बढ़ते किराये की भी आलोचना की और कहा कि सरकार को किराये […]

You May Like

यजुवेंद्र सिंह चहल के बाद अब IPL खेल रहे इस क्रिकेटर की चुनाव में एंट्री, सनराइजर्स हैदराबाद के हैं ऑलराउंडर खिलाड़ी....|....पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत....|....6 माह बंद रहने के बाद केदारनाथ, यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू....|....नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में 2 को उम्रकैद, 3 आरोपी बरी....|....इंडिया गठबंधन में गांठ की खबरों के बीच अखिलेश के लिए वोट मांगेंगे राहुल-संजय सिंह, कानपुर से रहेंगे दूर....|....सुरक्षा ग्रुप ने सुरक्षा वसई (मुंबई) में पीएमएवाई स्कीम के तहत घरों की सूची घोषित की....|....मुंबई के वॉटर किंगडम और सबसे बड़ा थीम वॉटर पार्क का रोमांच....|....मोदी के बयानों से साफ वे तय हार से वे डर गये है....|....भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ितों की मदद के लिए शुरू की लीगल सेल, पीएम मोदी ने दिया था निर्देश....|....मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- जनता देगी कांग्रेस को जवाब