‘यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रेलवे’, बढ़ते किराये पर भी ममता बनर्जी ने सरकार को घेरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 19 नवंबर 2023। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को अपने एक बयान में कहा कि रेलवे को यात्रियों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने रेलवे के बढ़ते किराये की भी आलोचना की और कहा कि सरकार को किराये में कमी करनी चाहिए। ममता बनर्जी भी पूर्व में रेल मंत्री रह चुकी हैं। ट्रेनों के बढ़ते किराये पर उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा हो जाता है कि ट्रेनों का किराया हवाई किराये से भी ज्यादा चला जाता है। 

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर साधा निशाना
सोशल मीडिया पर लिखी एक पोस्ट में ममता बनर्जी ने लिखा ‘यह देखना दुखद है कि रेल का किराया तेजी से बढ़ रहा है और कई बार रेल का किराया हवाई किराये से भी ज्यादा हो जाता है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में आम आदमी कहां जाएगा? किराये में कटौती की जानी चाहिए और यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए।’ ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि देश में रेल दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।  ममता बनर्जी ने सवाल किया कि उनके कार्यकाल के दौरान पेश किए गए दुर्घटना रोधी उपायों और उपकरणों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने लिखा कि मेरे बतौर रेल मंत्री के कार्यकाल में दुर्घटना रोधी उपकरण पेश किए गए थे, साथ ही कई अन्य उपाय किए गए थे लेकिन अब उन्हें इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है? जबकि किराये में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 

Leave a Reply

Next Post

"170 घंटे से उत्तराखंड की सुरंग में फंसे 41 मजदूर, रेस्क्यू में अभी 4-5 दिन और लगेंगे": अधिकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 नवंबर 2023। उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में 41 मजदूरों को फंसे 170 घंटों से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अब तक वह बाहर नहीं निकाले जा सके हैं. रेस्क्यू टीम मलबे में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए कड़ी मेहनत कर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज