10 नक्सलियों के शव में से 8 की हुई शिनाख्त, पुलिस ने AK 47 सहित भारी मात्रा में हथियार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नारायणपुर 02 मई 2024। 30 अप्रैल को नारायणपुर जिले में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई। पुलिस ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसके बाद सभी के शव को पहचान के लिए मुख्यालय लाया गया, जहां पुलिस ने मारे गए 10 नक्सलियों में आठ नक्सलियों की पहचान करते हुए उनके फोटो भी किए हैं।  नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में काकुर-टेकमेटा-परोदि के जंगलो में पुलिस ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। मारे गए नक्सलियों में तीन महिला और सात पुरुष शामिल हैं। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर 29 अप्रैल को जवान नारायणपुर और कांकेर जिले के बॉर्डर इलाके में सर्चिंग पर निकले हुए थे। रात भर सर्चिंग के बाद 30 अप्रैल की सुबह अबूझमाड़ के टेकामेटा के जंगलों में डीआरजी और एसटीएफ़ के जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया।

मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक AK 47, एक इंसास राइफल, सहित भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद जब्त किया। मुठभेड़ में महाराष्ट्र, तेलंगाना और बस्तर के 1 एसजेडसीएम, 2 डिवीसीएम 1 एसीएम नक्सली कमांडर्स सहित 10 इनामी नक्सली मारे गए। इनमें एसजेडसीएम जोगन्ना, जिस पर 196 आपराधिक मामले दर्ज हैं और मलेश कमांडर कंपनी नंबर 10 जिस पर 43 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, डिवीसीएम विनय जिस पर 8 आपराधिक मामले गढ़चिरौली जिले में दर्ज हैं।

Leave a Reply

Next Post

निजी स्कूल फीस मामलाः दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 मई 2024। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शिक्षा निदेशालय (डीओई) के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें सरकार द्वारा भूमि आवंटित एवं गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने के लिए उसकी पूर्व अनुमति लेने का निर्देश दिया गया था। न्यायमूर्ति सी. […]

You May Like

ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया....|....पुणे को मिली मेट्रो की नई सौगात....|....एवरेस्ट बेस कैंप पर आपस में टकराए हेलीकॉप्टर....|....समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य....|....पटवारियों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी....|....कोंडागांव में पूर्व सरपंच की हत्या का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार....|....गृहमंत्री अमित शाह राज्य अलंकरण से करेंगे सम्मान....|....यूट्यूब पर देखकर जांघ पर लगाया इंजेक्शन, चली गई जान....|....देश में हर साल दो को मिलेंगे 12-12 लाख की वीर भारत फैलोशिप....|....1500 करोड़ के ग्लोबल स्किल पार्क की 60% सीटें खाली