10वीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 20 नवंबर 2025। बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 18वीं विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव हुए थे। इसमें एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 सीटों पर जीत हासिल की थी। नीतीश कुमार पहली बार 3 मार्च 2000 को 7 दिनों के लिए सीएम बने थे। नीतीश कुमार के अलावा डिप्टी सीएम के रूप में विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने भी शपथ ली। इसके अलावा अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में मंच पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। नीतीश सरकार में विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जयसवाल, अशोक चौधरी ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

74 साल के नीतीश कुमार नवंबर 2005 से मुख्यमंत्री हैं। साल 2014-15 में 9 महीने का संक्षिप्त अंतराल था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 202 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) सुप्रीमो नीतीश कुमार ने बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 19 नवंबर को नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

बिहार के पटना में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा कि विकसित बिहार के सपने को पूरा करना चुनौती है। कानून के राज में बिहार का विकास हो, यही सरकार की प्राथमिकता है। मैं पहले भी मंत्री था, लेकिन मुझे संगठन की सेवा करनी थी। यह चुनाव मैंने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रहते लड़ा था। अब मैं फिर से मंत्री बन गया हूं।

Leave a Reply

Next Post

50 की उम्र में एकदम बढ़ जाता है 5 बीमारियों का खतरा, पहचानें शुरुआती लक्षण और बचें लाखों खर्च से

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 20 नवंबर 2025। जब उम्र 50 साल के करीब आती है, तो शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, हड्डियां पतली होने लगती हैं, मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और इम्यून सिस्टम पहले जैसा मजबूत नहीं रहता। इसके चलते सांस […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय