ब्याज दर के मुद्दे पर राहुल और प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- गलती से कटौती का आदेश नहीं आया था, चुनावों का दबाव है

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 01 अप्रैल 2021 । क्या छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती का फैसला पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही लागू हो जाएगा? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब बुधवार के फैसले को आज सुबह-सुबह यह कहते हुए वापस ले लिया कि यह गलती से जारी हुआ था तो यह सवाल सबके जेहन में कौंधने लगा है। हालांकि, कांग्रेस का तो दावा है कि ऐसा ही होने जा रहा है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने साफ कहा है कि विधानसभा चुनावों में संभावित नुकसान के डर से केंद्र ने ब्याज दर में कटौती का फैसला तुरंत वापस तो ले लिया, लेकिन यह उसके अजेंडे में है जिसे चुनाव बाद लागू किया जाएगा।

राहुल का दावा- चुनाव बाद होगी ब्याज दर में कटौती

राहुल और उनकी बहन प्रियंका ने ट्विटर पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसके मंशे पर सवाल खड़ा किया। राहुल ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई का हवाला देकर कहा कि बस चुनाव खत्म होने की देर है, केंद्र सरकार ब्याज दर भी घटाएगी। उन्होंने कहा, “ये सरकार जनता से लूट की है।”

प्रियंका ने पूछा- गलती थी या है चुनावी नुकसान का डर?

वहीं, प्रियंका गांधी वित्त मंत्री के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए गंभीर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने पूछा कि ब्याज दर में कटौती का आदेश गलती से पारित हुआ था या फिर चुनावों का दबाव है? उन्होंने लिखा, “भारत सरकार की योजनाओं पर ब्याज दर घटाने का आदेश क्या सच में गलती से जारी हुआ था या फिर चुनावों के मद्देनजर इसे वापस लिया गया?” प्रियंका ने अपने इस ट्वीट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी टैग किया है।

गुरुवार सुबह पलटा बुधवार शाम का जारी आदेश

ध्यान रहे कि सीतारमण ने छोटी बचत की केंद्रीय योजनाओं पर ब्याज दरें घटाने के आदेश को चूक बताते हुए इसे वापस लेने का ऐलान किया है। उन्होंने गुरुवार सुबह ट्वीट किया कि यह आदेश गलती से जारी किया गया है जिसे वापस लिया जा रहा है। भारत सरकार की छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज मार्च 2021 की दर से ही मिलता रहेगा। इससे पहले, बुधवार शाम को जारी आदेश में कहा गया था कि केंद्रीय योजनाओं पर ब्याज की दर में 1.10% तक कटौती होगी और 1 अप्रैल से यह फैसला लागू हो जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

कोकराझार रैली में बोले PM मोदी- ऐसी कोई जनजाति नहीं जिससे कांग्रेस ने विश्वासघात नहीं किया, कांग्रेस के लंबे शासन ने असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया था

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोकराझार (असम) 01 अप्रैल 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के कोकराझार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लंबे शासन ने असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया था. एनडीए ने […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान