चिकन न बनाने की सजा मौत: पत्नी ने किया इनकार, पति ने लोहे की फूंकनी से पीट-पीटकर मार डाला; लाश रस्सी से लटकाई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 10 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम काराडेगा पटेलपारा में 24 दिसंबर की शाम को एक पति ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी गिरधारी पैकरा (27) ने अपनी पत्नी डिजेश्वरी पैकरा (24) की लोहे की फुंकनी, परसूल और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

आत्महत्या का रूप देने का प्रयास
घटना को अंजाम देने के बाद, आरोपी गिरधारी पैकरा ने साक्ष्य छुपाने और घटना को आत्महत्या का रूप देने के इरादे से अपनी पत्नी के शव को फंदे पर लटका दिया। उसने पुलिस को भी यही झूठी जानकारी दी कि उसकी पत्नी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस जांच में खुला राज
मामले की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने शव की जांच के बाद हत्या का संदेह जताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गिरधारी पैकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह बिना पूछे मुर्गा-मटन लेकर घर पहुंचा था, जिस पर पत्नी ने नाराजगी जताई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी गिरधारी पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और घरेलू हिंसा के मामलों पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Next Post

हाथियों के हमले में महिला सहित चार की मौत, पिछले पंद्रह दिनों में 18 ने गंवाई जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चाईबासा 10 जनवरी 2026। झारखंड के गढ़वा, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में बृृहस्पतिवार रात से हाथियों के अलग-अलग हमलों में चार लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी सिंहभूम के तिलकुट्टी गांव में एक जंगली हाथी ने शुक्रवार तड़के एक नाबालिग और 40 वर्षीय प्रकाश मालवा को […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर