MSME सेक्टर को बचाने के लिए एकल जीएसटी लागू करना जरूरी, राहुल गांधी बोले- देश के विकास के लिए ये जरूरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 अगस्त 2023। राहुल गांधी का कहना है कि देश के मध्यम, सूक्ष्म और अतिसूक्ष्म उद्यमों (MSME) को बचाने के लिए देश में औद्योगिक केंद्र बनाने और एकल जीएसटी लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर में देश के विकास के इंजन को चलाने की ताकत है। राहुल गांधी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड रवाना हुए। इस दौरान वह रास्ते में ऊटी स्थित चॉकलेट बनाने वाली फैक्ट्री में गए। इसी दौरान उन्होंने उक्त बात कही। 

जीएसटी को लेकर कही ये बात
राहुल गांधी ने अपने इस दौरे की वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में राहुल गांधी ने बताया कि ‘वायनाड जाते हुए, मैं ऊटी के मशहूर चॉकलेट ब्रांड मूडी चॉकलेट की फैक्ट्री में गया। इस बिजनेस को एक दंपति मुरलीधर राव और स्वाती चलाते हैं। शानदार बात ये भी है कि यहां सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। ’70 महिलाओं की समर्पित टीम एक बहुत ही बेहतरीन चॉकलेट कोवर्चर बनाते हैं और यह मेरी अब तक की चखी हुई सबसे अच्छी चॉकलेट है।’ राहुल गांधी ने कहा कि ‘हालांकि देश के अन्य मध्य और सूक्ष्म बिजनेस की तरह मूडी भी ‘गब्बर सिंह टैक्स’ के बोझ से जूझ रही है।’ 

राहुल बोले- एमएसएमई सेक्टर का हो रहा नुकसान
‘जहां सरकार बड़े उद्योगों का समर्थन कर रही है और एमएसएमई सेक्टर का नुकसान हो रहा है। ये देखना सुखद है कि इन महिलाओं जैसे मेहनती भारतीय देश के विकास को बनाए हुए हैं। औद्योगिक केंद्र बनाने और एकल जीएसटी लागू कर एमएसएमई सेक्टर को बचाया जा सकता है, जो भारत के विकास के इंजन को चलाने की ताकत रखता है।’ इस दौरान राहुल गांधी ने अपने हाथों से चॉकलेट भी बनाई और वहां मौजूद महिला कर्मचारियों से बात भी की। 

Leave a Reply

Next Post

शिवराज का एलान-सरकारी भर्तियों में महिलाओं को अब 35% आरक्षण मिलेगा, लाडली बहनो को 1250 रुपए मिलेगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 27 अगस्त 2023। भोपाल के जंबूरी मैदान में रविवार को लाड़ली बहनों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया। सरकारी नौकरी में महिलाओं को अब 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर