पटना में बड़ा हादसा, घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत; मौके पर अफरातफरी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 10 नवंबर 2025। पटना जिले के दानापुर दियारा अंतर्गत अकीलपुर थाना क्षेत्र के मानस पंचायत स्थित मानस नया पानापुर गांव में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों कहना है कि घर के सभी लोग सो रहे थे, अचानक छत भरभरा कर गिर गई। इसमें तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इधर, छत गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों की पहचान बबलू (36) उसकी पत्नी रोशन खातून (32) बेटी रुखसार (12) चांदनी (2) और बेटे चांद (10) के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है की रोजाना की तरह पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था, इसी दौरान यह घटना हुई। हादसा इतना भीषण था कि परिवार के सभी पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, स्थानीय लोगों कहना है कि कुछ साल पहले ही बबलू को यह मकान आवास योजना के तहत मिला था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मकान इतना कमजोर होगा। बबलू आर्थिक तंगी के कारण मकान की मरम्मत नहीं करवा पा रहा था। लोगों ने प्रशासन से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और पूरी घटना की जांच करे। वहीं पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

'अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों?', राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, उठाया साफ हवा का मुद्दा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 नवंबर 2025। राजधानी दिल्ली में रविवार (09 नवंबर) को इंडिया गेट पर बढ़ते प्रदूषण के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग उठाई कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नीतियां बनाए। […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी