‘अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों?’, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, उठाया साफ हवा का मुद्दा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 नवंबर 2025। राजधानी दिल्ली में रविवार (09 नवंबर) को इंडिया गेट पर बढ़ते प्रदूषण के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग उठाई कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नीतियां बनाए। इस बीच दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया। जिसके बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए देश में बढ़ते प्रदूषण और इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ सरकार के किए गए बर्ताव की आलोचना की। राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि साफ हवा का अधिकार इंसानों का बुनियादी अधिकार है, लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले नागरिकों को अपराधियों की तरह पेश किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
दरअसल, दिल्ली के इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, क्योंकि उन्होंने बिना अनुमति एकत्र होकर विरोध किया। जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि साफ हवा की मांग करने वाले नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “स्वच्छ हवा का अधिकार एक बुनियादी मानवाधिकार है। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार हमारे संविधान द्वारा सुनिश्चित किया गया है। शांतिपूर्ण ढंग से स्वच्छ हवा की मांग करने वाले नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है?”

सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि वायु प्रदूषण करोड़ों भारतीयों को प्रभावित कर रहा है, हमारे बच्चों और हमारे देश के भविष्य को नुकसान पहुंचा रहा है। लेकिन वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है, न ही वह इस संकट को हल करने का प्रयास कर रही है। हमें स्वच्छ हवा की मांग कर रहे नागरिकों पर हमला करने के बजाय, अभी वायु प्रदूषण पर निर्णायक कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी ने पर्यावरणविद विमलेंदु झा ने एक्स पोस्ट को रिपोस्ट किया, जिसमें झा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बस में धकेलकर ले जाया गया। बता दें कि लगातार चौथे दिन दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। ऐसे हालातों से तंग आकर रविवार को दिल्लीवासियों के सब्र का बांध टूट गया। दिल्ली के निवासियों ने इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया।

Leave a Reply

Next Post

कल्चुरी कलार समाज के सम्मेलन में सीएम साय,100 बिस्तर अस्पताल और सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 10 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रतनपुर में आयोजित कल्चुरी कलार समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु एवं बहादुर कलारीन दाई की पूजा-अर्चना कर विशाल सम्मेलन का शुभारंभ किया। इससे पहले मां महामाया मंदिर का दर्शन किया। उन्होंने माता की विधिवत पूजा-अर्चना […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज