एसईसीएल में ’’कोल इण्डिया’’ व ’’छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस’’ हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 01 नवंबर 2022। एसईसीएल मुख्यालय स्थित प्रांगण में आज निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना एस.के. पाल के मुख्य आतिथ्य में कोलइण्डिया व छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि एस.के पाल निदेशक तकनीकी संचालन एवं योजना/परियोजना ने शहीद स्मारक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा व ’’खनिक प्रतिमा’’ पर माल्यार्पण किया, उपरांत उपस्थित विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कोलइण्डिया ध्वज फहराया गया, उपरांत कोलइण्डिया कॉरपोरेट गीत बजाया गया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, सिस्टा प्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ की माटी, मानचित्र, हल एवं धान की बाली की पूजा की गयी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमें सद्भाव एवं मेहनत सिखाती है और कोलइण्डिया हमें देश के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित करती है। यही वजह है कि एसईसीएल पूर्ण सद्भाव के साथ देश की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को अपनी और प्रबंधन की ओर से शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि कोलइण्डिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस 01 नवंबर की तिथि पर है। दोनों ही जब से स्थापित हुए हैं तब से दिन-प्रतिदिन पुष्पित-पल्लवित हो रहे हैं। उन्होंने एसईसीएल द्वारा अपने वशवर्ती क्षेत्राें, राज्य के विकास एवं अपने कर्मियों एवं उनके आश्रितों के जीवनस्तर को उठाने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि एसईसीएल हमेशा की तरह ही छत्तीसगढ़ राज्य व देश के विकास में अपनी सामाजिक जवाबदेही का निर्वाह करता रहेगा।  इस अवसर पर  महाप्रवंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना सहित बड़ी संख्या में  विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारी-कर्मचारी, महिला कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व श्रीमती सविता निर्मलकर उप प्रबंधक (राजभाषा) ने निभाया।

Leave a Reply

Next Post

आउट ऑफ फॉर्म केएल राहुल को मिला टीम का साथ, कोच द्रविड़ बोले- उनकी क्षमता पर हमें भरोसा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 नवंबर 2022। भारत के अनुभवी ओपनर केएल राहुल का फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप में ठीक नहीं है। राहुल तीन मैचों की तीन पारियों में एक बार भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं। उन्होंने क्रमश: चार, नौ और नौ रन बनाए […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप