कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने जिलाधीश से किया भेंट ,बेलतरा क्षेत्र में बेजा कब्जा अभियान पर रोक लगाने की मांग

शेयर करे

अवैध उत्खनन रोकने और शराब बंदी करने की की मांग

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 27 मई 2025। बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश प्रभारी- उत्तर प्रदेश तथा गुजरात, मार्गदर्शक -जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 ,आज अपने दर्जनों सहयोगियों कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ बिलासपुर जिले के जिलाधीश संजय अग्रवाल से भेंट करके उन्हें चांटीडिंह चिंगराजपारा में जो अभी अपोलो रोड से शनिचरी रपट चौक तक अवैध अतिक्रमण कब्जा हटाने अभियान चलाया जाना है, एवं खमतराई के लगभग 500 लोगों को नगर निगम से नोटिस जारी हुआ है, उन पर रोक लगाने एवं बिरकोना, लिङ्गीयiडीह जो नगर निगम के द्वारा अवैध अतिक्रमण अभियान चलाया गया था ,जिनके मकान तोड़े गए थे उनको व्यवस्थापन करने मुआवजा प्रदान करने, तथा कोनी सहित आसपास रेत के अवैध उत्खनन तत्काल रोकने, और कोनी जो एजुकेशन हब है वहां शराबबंदी बंद करने की मांग को लेकर मिले, इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि वह अतिक्रमण के पक्षधारी नहीं है परंतु यदि कोई व्यक्ति निस्तार बाधित करता है तो उस पर कार्यवाही किया जाना चाहिए,, लेकिन जो लोग वर्षों से 25 साल 50 वर्ष से घर बना कर रह रहे हैं, छोटे-मोटे दुकानदारी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं वहां 120 फीट रोड बनाने का तुक क्या है, 120 फीट का रोड किस उद्देश्य से बनाया जा रहा है ,यदि रोड जाम हो रहा है तो जो लोग रोड जाम कर रहे हैं ठेले वाले उसे यातायात विभाग के माध्यम से वहां कार्रवाई करें, इस प्रकार से उन्होंने कहा क्यों लगातार कई वर्षों से बिलासा ताल कोनी के सामने दिनभर और रात भर अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहे हैं ,अवैध उत्खनन और भंडारण के कार्रवाई करने का मांग कर रहे हैं।

खनिज विभाग इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, साथ ही उन्होंने एजुकेशन हब के रूप में स्थापित होनी जहां तीन विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज एशिया का सबसे प्रथम और बड़ा आईटीआई महिला आईटीआई पॉलिटेक्निक कॉलेज सरस्वती शिशु मंदिर का भारत का सबसे बड़ा आवासीय विद्यालय, कृष्णा पब्लिक स्कूल आधारशिला विद्यालय जैसे दर्जनों शैक्षणिक स्थान स्थित है, और जहां देशभर से लोग आते हैं जो स्थल देश में छत्तीसगढ़ के शिक्षाधiनी के रूप से विख्यात रहा है, वहां शराब बंदी बंद करने की मांग को विगत 20 वर्षों से ज्यादा समय से कर रहे हैं, कई बार धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं इस वर्ष कोनी में शराब दुकान नहीं खुलने का मांग भी उन्होंने किया है, साथ ही साथ श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि यदि उनके मांग पर जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो भविष्य में क्षेत्र वासियों के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य रहेंगे, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ मोहन जायसवाल मुकेश अग्रवाल कौशल श्रीवास्तव चरण सिंह राज, पवन सिंह ठाकुर, चंद्रप्रकाश केसरवानी दादूराम लiसकर श्री व्यास नारायण पांडे दीपक मानिकपुरी रोहित केवट विवेक पटेल सरपंच धूमा, पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू राहुल गोरख मंगल वाजपेई मोहसिन खान राहुल सिंह ठाकुर रामेश्वर केसरी नवीन चंद्र दुबे मनीष भट्ट, हितेश कश्यप शुभम श्रीवास अरविंद शर्मा आदि दर्जनों लोग एवं कांग्रेस नेता उपस्थित थेll

Leave a Reply

Next Post

आगरा में कोरोना वायरस ने दी दस्तक, कूल्हे की सर्जरी के लिए आया मरीज निकला 'कोविड पॉजिटिव'...अस्पताल में बढ़ाई सतर्कता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर फिरोजाबाद 27 मई 2025। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के 77 साल के एक मरीज में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज को कूल्हे की सर्जरी के लिए सिकंदरा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज को हल्का बुखार और गले […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप