झलियामारी, मीना खल्को, गर्भाशय कांड जैसी दुर्दम घटनाओं में इनकी संवेदनाएं कहां सोई पड़ी थी?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

नारी सम्मान की दुहाई किस मुंह से दे रहे है भाजपा नेत्रियां – फूलोदेवी नेताम

भाजपा नेत्री आरोपी को संरक्षण देने का काम करती है, 

भाजपा नेत्री मानव तस्करी में लिप्त पाई गई और राजनीति रोटी सेंकने के लिये महिला सुरक्षा के बात किस मुंह से करते है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 19 फरवरी 2020। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा आज प्रदेश में अच्छा काम चल रहा है सुख शांति का वातावरण है महिलाएं सुरक्षित है और ऐसे समय में भाजपा के इन नेत्रियों को आंदोलन की याद आ रही है। भाजपा के 15 साल के शासन काल में महिलाओं पर अत्याचार की इंतहा हो गई तब नसबंदी कांड में माताएं मारी गई, झलियामारी कांड में सरकारी कन्या आश्रम मे नाबालिग बच्चियों के साथ अनाचार हुआ, गर्भाशय कांड, मीना खल्को के साथ घृणित अपराध हुआ, मड़कम हिडमे कांड, सारकेगुडा कांड, पेद्दागेल्लूर जैसे अनगिनत कांड भाजपा सरकार में हुए।

राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा भाजपा नेत्री आरोपी को संरक्षण देने का काम करती है, भाजपा नेत्री मानव तस्करी में लिप्त पाई गई और राजनीति रोटी सेंकने के लिये महिला सुरक्षा की बात किस मुंह से करते है? छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला आरक्षक के साथ बलात्कार की घटना हुई। पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे ओ.पी.गुप्ता के द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करके फरार हो जाता है। धमधा के पास शराब कोचियों के दल ने अपने पति के साथ मोटरसाइकिल में जा रही महिला को जबरन उतारकर बलात्कार किया, ऐसी दुर्दम घटनाएं भाजपा के 15 साल के शासन काल में होती रही तब भाजपा के नेत्रियों की संवेदना और नारी के प्रति सहनूभूति कहां सोई पड़ी थी ?

Leave a Reply

Next Post

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ का रिलीज़ डेट का ऐलान, 2 जुलाई को होगा रिलीज़, कैप्टन विजय बत्रा पर बेस्ड है फिल्म

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड में बीते दिनों एक के बाद एक कई बड़ी फिल्मों की रिलीज़ डेट का ऐलान किया गया है। अब इस लिस्ट में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ का नाम भी शामिल हो गया है। धर्मा प्रोडक्शन ने अपनी वॉर ड्रामा ‘शेरशाह’ की रिलीज़ डेट […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण