सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ का रिलीज़ डेट का ऐलान, 2 जुलाई को होगा रिलीज़, कैप्टन विजय बत्रा पर बेस्ड है फिल्म

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड में बीते दिनों एक के बाद एक कई बड़ी फिल्मों की रिलीज़ डेट का ऐलान किया गया है। अब इस लिस्ट में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ का नाम भी शामिल हो गया है। धर्मा प्रोडक्शन ने अपनी वॉर ड्रामा ‘शेरशाह’ की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर ये फिल्म 2 जुलाई 2021 को थियेटर्स में रिलीज़ की जाएगी।

फिल्म की रिलीज़ डेट की जानकारी देते हुए धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। “कैप्टन विक्रम बत्रा(पीवीसी) की अनकही सच्ची कहानी बड़े पर्दे पर बेपर्दा होने के लिए तैयार है। इस यात्रा को दिखाने के लिए हम सम्मानित और गौरवान्वित हैं – 2 जुलाई, 2021 को सिनेमाघरों में # शेरशाह”। आपको बता दें, कि ‘शेरशाह’ भारत-पाकिस्तान के बीच लड़े गए कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विजय बत्रा की शौर्यगाथा पर बेस्ड है।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन विजय बत्रा का रोल प्ले करते नज़र आएंगे। जबकि कियारा आडवाणी भी अहम रोल में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर विष्णुवर्धन ने किया है।

पहले इस फिल्म को पिछले साल 3 जुलाई 2020 को रिलीज़ किया जाना था। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इस फिल्म की शूटिंग भी बीच में ही अटक गई थी। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद अक्टूबर महीने में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरु की थी।+

Leave a Reply

Next Post

रक्तदान से शरीर को नहीं होता नुकसान, होते हैं ये कई फायदे, हार्ट अटैक का खतरा कम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रक्तदान करना हमेशा से ही अच्छा माना गया है. इस दान से लोगों को जिंदगी बचती है. लेकिन आमतौर पर लोगों के दिमाग में गलत धारणा होती है कि रक्तदान से शरीर में बीमारी आती है. इससे शरीर कमज़ोर पड़ जाता है या फिर इससे एचआईवी होने का […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन