रायपुर में मंत्री और विधायकों ने मनाया विश्व साइकिल दिवस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 01 जून 2025। विश्व साइकिल दिवस से पहले राजधानी रायपुर में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई. इस रैली में खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब और मोतीलाल साहू समेत कई लोग शामिल हुए. रैली का मकसद लोगों को सेहत और फिटनेस के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना था। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और जब भी मौका मिले, हर किसी को साइकिल जरूर चलानी चाहिए. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित कर रही है. 3 जून को साइकिल दिवस मनाया जाता है, चूंकि आज रविवार है इसलिए राजधानी में आज साइकिल दिवस मनाया जा रहा है।

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि साइकिल चलाने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं. जब व्यक्ति फिट होता है तो वह अपने कार्यों में पूरी एकाग्रता और ऊर्जा के साथ जुड़ता है. उन्होंने कहा कि जीवन में साइकिल चलाना जरूरी है क्योंकि यह हमें फिट रखता है।

Leave a Reply

Next Post

क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट, शाहिद कपूर और विक्की कौशल रैम्प पर चलने के लिए कितनी फीस लेते हैं?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 09 मई 2025। ये कोई राज़ नहीं है कि बॉलीवुड सितारे सिर्फ़ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि रैम्प पर भी धूम मचा सकते हैं। हालांकि इस बात पर बहस जारी है कि क्या फैशन शोज़ में प्रोफेशनल मॉडल्स के बजाय सेलेब्रिटीज़ को रैम्प […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव