सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे; शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 28 अप्रैल 2026। फरसवानी टोल नाका के पास 26-27 अप्रैल की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य सदस्य घायल हुए हैं, जिन्हें चांपा के एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने घटना की जानकारी दी। कोरबा बुधवारी निवासी सोनी परिवार चौथिया समारोह में चांपा गया था। कार्यक्रम के बाद वे 26-27 अप्रैल की रात करीब दो बजे लौट रहे थे। फरसवनी टोल नाका के आगे उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई।

इसके बाद वह पलट गई और सड़क किनारे खड़ी हाइवा से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और प्रियांश शामिल हैं। मृतक परिवार व्यवसाय से जुड़ा है और उनका टेंट हाउस का कारोबार है। हादसे के तत्काल बाद घायलों को उपचार के लिए चांपा लाया गया। मृतक देवेंद्र सोनी का शव जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया। मोंगरा सोनी और मासूम प्रियांश के शव बीडीएम अस्पताल चांपा में रखे गए हैं। वहां उनके पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। कार में सवार अन्य तीन घायल लोगों का इलाज एनकेएच अस्पताल में जारी है।

26 अप्रैल को जितेंद्र सोनी की बेटी की शादी थी। बीरेंद्र सोनी का परिवार इसी चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गया था। हादसे में मरने वाले और घायल हुए सभी लोग एक ही परिवार के हैं। इस घटना के बाद बस्ती में मातम छा गया है और परिजन दुखी हैं।

Leave a Reply

Next Post

क्या उर्वशी रौतेला बनेंगी धूम 4 की नई सनसनी?

शेयर करेधूम 4 में छाएंगी उर्वशी रौतेला? धूम 4 में होगा उर्वशी रौतेला का ग्लैमरस धमाका! (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 07 मई 2026। बॉलीवुड में चर्चाओं की रफ्तार अक्सर आधिकारिक घोषणाओं से भी तेज होती है और इस बार यह लहर उर्वशी रौतेला को सीधे सुर्खियों के केंद्र में […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ