दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी: पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, चाकू से वार कर पिता-पुत्र को उतारा था मौत के घाट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 अप्रैल 2026। दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क थाना क्षेत्र के अलकनंदा-तारा अपार्टमेंट में पड़ोसी ने पैसे के लेनदेन के विवाद में चाकू से गोदकर राकेश सूद (60) और उनके बेटे करण सूद (33) की शुक्रवार रात हत्या कर दी। बीचबचाव में राकेश का भतीजा भी घायल हो गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि तारा अपार्टमेंट का रहने वाले आरोपी असद ने पीड़ितों पर हमला किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पीएस सीआर पार्क थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना शाम करीब 6:15 बजे हुई। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े राकेश सूद अपने परिवार के साथ सीआर पार्क के तारा अपार्टमेंट में रहते थे। बेटा करण सूद कारोबार में उनकी मदद करता है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आमने-सामने रहने वाले आरोपी और पीड़ितों के बीच एक साल से पैसों और पार्किंग की समस्याओं को लेकर आए दिन आपस में झगड़े हो रहे थे। 

शुक्रवार को इन्हीं बातों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। इसी दौरान आरोपी युवक ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया और पहले करण पर हमला किया। राकेश बेटे को बचाने के लिए आगे आए आरोपी ने उन्हें भी चाकू से गोद दिया। आरोपी ने दोनों पर कई वार किए। अचानक हुए इस हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इस बीच राकेश के भतीजे ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो हमलावर ने उसे भी घायल करके भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही सीआर पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने मीडिया को दिए बयान में दोहरे हत्याकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र की अस्पताल में मौत हो गई जबकि भतीजा भी घायल हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर NH-130 पर भीषण हादसा: तीन ट्रेलर और एक कार में टक्कर, चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 18 अप्रैल 2026। कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर शनिवार अलसुबह करीब 6 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन ट्रेलर और एक कार आपस में टकरा गईं। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी