15 भार वर्गों में आठ हरियाणा के पहलवान चयनित, ट्रायल का आज अंतिम दिन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 मई 2023। एशियाई अंडर-17 और अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप के लिए आईओए तदर्थ समिति की ओर से एनआईएस पटियाला और साई सेंटर सोनीपत में कराए जा रहे ट्रायल के तीसरे दिन हरियाणा के पहलवानों ने दबदबा जारी रखा। 15 में से आठ भार वर्गों में हरियाणा के पहलवानों ने भारतीय टीम में जगह बनाई। शनिवार को ट्रायल का अंतिम दिन होगा।

तदर्थ समिति के सदस्य भूपेंदर सिंह बाजवा और ओलंपियन निशानेबाज सुमा शिरूर की अगुवाई में कराए जा रहे ट्रायल के अंडर-17 फ्रीस्टाइल वर्ग में सौरभ (हरियाणा, 65), सौरभ यादव (यूपी, 80), ग्रीको रोमन में सचिन कुमार (हरियाणा, 65), अमन (हरियाणा, 80), लड़कियों में नेहा (हरियाणा, 57), शिक्षा (दिल्ली, 65) का चयन हुआ। अंडर-23 पुरुष फ्रीस्टाइल में अभिमन्यु (दिल्ली, 70), यश (दिल्ली, 74), सागर जगलान (हरियाणा, 79), ग्रीको रोमन में विनायक पाटिल (महाराष्ट्र, 67), अंकित गुलिया (हरियाणा, 72), विकास (हरियाणा, 77) और लड़कियों में रजनी (दिल्ली, 57), निकिता (दिल्ली, 62), भटेरी (हरियाणा, 65भार वर्ग) का चयन हुआ।

पदक 15 रुपये के नहीं ये हमारी 15 साल की मेहनत हैं: बजरंग

यौन उत्पीडऩ के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की ओर से पदक की कीमत 15 रुपये बताए जाने पर धरना दे रहे पहलवान बजरंग और साक्षी मलिक ने कहा इसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती है। यह हमारी 15 साल की मेहनत का नतीजा है। बृजभूषण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर पहलवानों को लौटाना ही है तो पदक के साथ मिली करोड़ों रुपये की इनामी राशि लौटाएं। पदक की कीमत तो सिर्फ 15 रुपये है उससे क्या होगा। इस पर बजरंग ने कहा कि ये पदक हम देश के लिए अपना खून-पसीना बहाकर लाए हैं। ये हमारी 15 साल की मेहनत का नतीजा हैं। साक्षी ने कहा कि गुड्डे-गुडिय़ा की खेलने की उम्र से उन्होंने अखाड़े की मिट्टी को अपना दोस्त बनाया है। जिस पदक को 15 रुपये का बताया जा रहा है। उस पर हमने अपना सब कुछ कुर्बान किया है। इस पदक की कोई कीमत नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

शपथग्रहण समारोह में नहीं दिखा विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस ने कई दलों को नहीं भेजा न्योता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरू 20 मई 2023। कर्नाटक को आखिरकार आज अपना मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मिल ही गया। आज कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, डीके शिवकुमार ने नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा आठ से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की