बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके एक्टर आर्यन अरोड़ा पर जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

आगरा 31 दिसंबर 2023। बॉलीवुड फिल्मों में कलाकार के तौर पर काम कर चुके आर्यन अरोड़ा को पार्किंग विवाद में एक क्रिकेट अकादमी के केयर टेकर ने कथित तौर पर बुरी तरह से पीट दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। आर्यन के पिता और समाजवादी पार्टी के नेता मधुकर अरोड़ा ने शनिवार को बताया कि 18 वर्षीय आर्यन अरोड़ा शुक्रवार शाम को अपने दोस्तों के साथ यहां क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट खेलने गए थे जिस दौरान कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद अकादमी के केयर टेकर श्रीकृष्ण ने उनके (आर्यन के) सिर पर कथित रूप से स्टंप मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और आरोपी मौके से भाग गया। 

उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोस्तों ने आर्यन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि आर्यन के सिर में 10 टांके आए हैं तथा उनकी हालत में अब सुधार है। आर्यन ने अभिनय की शुरूआत ‘जबरिया जोड़ी’ फिल्म से की थी और वह कुछ अन्य फिल्मों और वेब सीरीज़ में काम कर चुके हैं। उनके परिवार के मुताबिक, आर्यन ने बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। 

आर्यन के पिता की शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने श्रीकृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना न्यू आगरा प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आर्यन अरोड़ा पर हमला करने के आरोप में श्रीकृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वह फिलहाल फरार है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Next Post

विनेश फोगाट के अवॉर्ड वापसी पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा, कहा- इतनी क्रूरता क्यों?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 दिसंबर 2023। दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने अपना खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार वापस कर दिया हैं। उन्होंने 20 नवंबर को पुरस्कारों को लौटाने का एलान किया था। शनिवार को विनेश ने प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर कर्तव्य पथ पर खेल रत्न और अर्जुन […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान