भाजपा ने चिटफंड कंपनियों से मिलीभगत कर 17 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी रोकी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 मार्च 2026। चिटफंड कंपनियों की संपत्ति नीलाम नहीं होने एवं निवेशकों को राशि वापस नहीं मिलने के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एक बार और भाजपा और चिटफंड कंपनियों के बीच सांठगाठ के चलते कम्पनियों 17 करोड़ की संपत्ति नीलाम नहीं हो सकी जिसके चलते हजारों निवेशकों को अपना पैसा वापस नहीं मिल सका। कांग्रेस की सरकार ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर उनके मालिकों को गिरफ्तार किया एवं कम्पनियों के करोड़ों की संपत्ति नीलाम कर हजारों निवेशकों से नीलामी से मिली राशि को बराबर बंटवारा किया था। दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा की सरकार बनते ही चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही रुक गयी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की 15 साल के सरकार के दौरान प्रदेश में कुकुरमुत्ता की तरह चिटफंड कम्पनियां गली-गली में खुली और प्रदेश के हजारों लोगों से करोड़ो रुपया निवेश कराकर भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश से भाग गये। चिटफंड कंपनियों के दफ्तरों का शुभारंभ भाजपा के बड़े नेता करते थे और चिटफंड कम्पनियां उन भाजपा नेताओं की तस्वीर दिखाकर प्रदेश के भोले-भाले जनता से करोड़ों रुपया की ठगी की। पूर्व की भाजपा सरकार ने चिटफंड कंपनियों के लिए रोजगार मेला का आयोजन करती थी। बेरोजगार युवा सरकार पर भरोसा कर चिटफंड कपंनियों में नौकरी करने लग गए, बाद में भाजपा की सरकार ने चिटफंड कम्पनियों के मालिकों पर कार्यवाही करने के बजाय चिटफंड कंपनी में काम कर रहे प्रदेश के नौजवानो पर ही कार्यवाही किया, लेकिन कंपनी के प्रमुखों को छोड़ दिया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चिटफंड निवेशकों को पैसा लौटने माइक्रो प्राइवेट लिमिटेड, शुष्क इंडिया कम्पनी, एसपीएनजे लैंड प्रो एंड डेवलपर्स, सन साइन इंफाबिल्ड, आरोग्य धनवर्षा, गुरु कृपा इंफ्रा रियल्टी लिमिटेड, बीएन गोल्ड रियल स्टेट एलाइड सहित सभी कंपनियों के सम्पत्ति तत्काल कुर्क किया जाये एवं निवेशकों को पैसा लौटा जाये।

Leave a Reply

Next Post

युद्ध के चलते खाड़ी देशों में छत्तीसगढ़ के 150 से अधिक नागरिक फंसे, उनकी घर वापसी की व्यवस्था करे सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 मार्च 2026। युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे प्रदेश के नागरिकों की घर वापसी की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते खाड़ी देशों में छत्तीसगढ़ के 150 से अधिक नागरिक […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान