पुलिस हिरासत में मौत: पीड़ित परिवार से मिले सीएम योगी, 10 लाख की आर्थिक मदद; बच्चों की शिक्षा की फ्री व्यवस्था

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 28 अक्टूबर 2024। राजधानी लखनऊ में दो दिन पहले पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत हो गई थी। सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने परिवार को तत्काल 10 लाख की आर्थिक मदद दी। बच्चों को फ्री शिक्षा देने की बात कही। सरकारी आवास के साथ अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला एवं सभासद शैलेंद्र वर्मा परिवार के साथ पहुंचे थे। बताते चलें कि चचेरे भाई से पैसों के विवाद में पुलिस ने मोहित पांडेय को घर से उठाया था। लॉकअप में उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। 

कई लोगों के खिलाफ मुकदमा है दर्ज

लॉकअप में मोहित के साथ बंद उसके भाई शोभाराम ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि भाई को लॉकअप में टॉर्चर किया गया है। उसे पीटा गया है। तबीयत खराब होने के बाद भी उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। मामले में मां की तहरीर पर चिनहट थाना इंस्पेक्टर और चचेरे भाई आदेश सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

धोनी ने दिए आईपीएल के अगले सत्र में खेलने के संकेत, निचले क्रम पर उतरने को लेकर दिया बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2024। आईपीएल 2025 सत्र की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अगले कुछ दिनों में फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने का फैसला लेंगी। इस बीच, सभी की नजरें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा