शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 29 सितंबर 2026। मांस के विज्ञापनों पर देशभर में प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर PETA इंडिया ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। संगठन का कहना है कि मांस के विज्ञापनों पर भी शराब और तंबाकू जैसे उत्पादों की तरह प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। PETA इंडिया की वेगन एंड कॉरपोरेट प्रोजेक्ट्स की सीनियर मैनेजर डॉ. किरण आहूजा ने कहा कि संगठन मांस के सेवन पर रोक लगाने की मांग नहीं कर रहा है। उनकी मांग केवल मांस उत्पादों के प्रचार और विज्ञापन को प्रतिबंधित करने की है। उन्होंने कहा कि सरकारें शराब और तंबाकू जैसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाने वाले उत्पादों के विज्ञापनों पर पहले से कई तरह की पाबंदियां लगाती हैं। इसी तरह PETA का मानना है कि मांस के विज्ञापनों को भी प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का दिया हवाला
डॉ. आहूजा ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का हवाला देते हुए कहा कि डेयरी, अंडा, मांस और चमड़ा उद्योगों सहित पशुधन से जुड़े क्षेत्र मानव गतिविधियों से होने वाले कुल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 14.5 प्रतिशत योगदान देते हैं। उन्होंने मांस उत्पादन में पशुओं के साथ होने वाली हिंसा का भी मुद्दा उठाया। PETA का आरोप है कि मांस उद्योग विज्ञापनों में उत्पादन प्रक्रिया के इन पहलुओं और इसके प्रभावों की जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं देता।

उपभोक्ताओं को मिले पूरी जानकारी
PETA इंडिया का कहना है कि यदि मांस उद्योग पूरी तरह पारदर्शी तरीके से काम करे तो उसके विज्ञापनों में पर्यावरणीय प्रभाव और पशु कल्याण से जुड़े पहलुओं को भी सामने रखना चाहिए। डॉ. आहूजा ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग मांस के सेवन पर प्रतिबंध लगाने की नहीं है, बल्कि मांस उत्पादों के प्रचार और विज्ञापन को नियंत्रित करने से जुड़ी है।

Leave a Reply

Next Post

लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला

शेयर करेसेप्टिक टैंक में मिला शव; फरार आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोरबा, 29 सितंबर 2026। कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में महिला की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब दो साल से लिव-इन में रह रही संतोषी […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप