काजी की परफॉर्मेंस पर जलने के बाद सलमान ने की कनिका की जमकर खिंचाई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 05 अक्टूबर 2026। ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ पमोट करने पहुंचे थे। इस एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को कई बातों पर समझाया। उन्होंने कंटेस्टेंट्स से कहा कि उन्हें उनकी डांट से डरने की जरूरत नहीं है। सलमान ने घरवालों को सलाह दी कि वे गेम पर ध्यान दें और शो में अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाएं।

काजी की तारीफ से कनिका को हुई जलन
वीकेंड का वार में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना ने घरवालों से बातचीत की। इसी दौरान सारा ने काजी तौकीर की तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनकी बेस्ट फ्रेंड काजी की बहुत बड़ी फैन हैं।

सारा ने बताया कि जब काजी ‘फेम गुरुकुल’ में नजर आए थे, तब उनकी बेस्ट फ्रेंड ने उन्हें वोट भी किया था। आज भी वह ‘बिग बॉस 20’ में काजी को सपोर्ट कर रही हैं। इसके बाद सारा ने काजी से ‘अफगान जलेबी’ गाना गाने की रिक्वेस्ट की। काजी ने भी खुशी-खुशी गाना गाया।

वहीं, आयुष्मान खुराना ने भी काजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह शो में अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, काजी के गाने के दौरान कनिका मान मजाक उड़ाती हुई और अजीब-अजीब चेहरे बनाती नजर आईं।

सारा ने कनिका को ऐसा करते हुए देख लिया और उनसे पूछा कि उन्हें काजी की परफॉर्मेंस पसंद क्यों नहीं आ रही है। इस पर कनिका ने कहा, ‘आप लोग इन्हें इतना क्यों चढ़ा रहे हैं?’

क्यों शर्माने लगीं कनिका? 
इसके बाद सारा ने आयुष्मान से मजाक में कहा कि उनके किसी दोस्त को भी कनिका पसंद हैं। यह सुनकर कनिका काफी खुश हो गईं और आयुष्मान से कहने लगीं कि वह बताएं कि कौन उनका फैन है।

आयुष्मान ने फिर कहा कि उनके एक दोस्त को कनिका पर क्रश है। यह सुनते ही कनिका शर्माने लगीं।

सलमान ने ‘कनिका को किया रोस्ट
इसके बाद सलमान खान ने मौके का फायदा उठाया और कनिका की मजेदार अंदाज में खिंचाई कर दी। सलमान ने कहा, ‘हां, मेरा फैन भी आपका फैन है। घर पर जो फैन लगा है और चल नहीं रहा है, वो आपका बहुत बड़ा फैन है।’

सलमान की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। सोशल मीडिया पर भी सलमान का यह मजाक काफी पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

पेट में दर्द और मितली कब हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत?

शेयर करेमहिलाओं में ये लक्षण बहुत कॉमन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 05 अक्टूबर 2026। हार्ट अटैक का दर्द हमेशा सिर्फ सीने में नहीं होता। खासकर महिलाओं में हार्ट अटैक में पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, मितली, सांस फूलने, पसीना और चक्कर जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इन्हें गैस या […]

You May Like

पेट में दर्द और मितली कब हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत?....|....काजी की परफॉर्मेंस पर जलने के बाद सलमान ने की कनिका की जमकर खिंचाई....|....विराट कोहली के बाद भारत का नंबर-3 कौन होगा?....|....चाइना ओपन: इगा स्वियातेक ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह....|....सेबी चेयरमैन ने निवेशकों के साथ हो रहे फर्जीवाड़े से किया आगाह....|....शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट पर ब्रेक....|....यमन के अहम शहर पर हूतियों का कब्जा....|....नोबेल 2026: चिकित्सा क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को पुरस्कार....|....मुंबई में छात्रों की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस....|....'संशोधित फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी': सीजेआई सूर्यकांत की दो टूक