पानी बना काल! तालाब में 88 वर्षीय महिला की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 01 सितंबर 2026। हजिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के नवागांव में हुई, जहां 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापाली में हुई, जहां बहते नाले में बहने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

तालाब में डूबती दिखी बुजुर्ग महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
पहली घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव की है। मृतका का नाम परागा बाई पति स्व. अंकिरा प्रसाद बेला, उम्र 88 वर्ष, निवासी नवागांव बताया गया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रथम हमराह गोपीचंद निषाद ने थाने में उपस्थित होकर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया कि उसकी बड़ी मां परागा बाई शनिवार शाम करीब 4 बजे घर से निकलकर गांव के तालाब की ओर गई थीं। इसी दौरान बस्ती वालों ने उन्हें तालाब के पानी में डूबते हुए देखा।

ग्रामीणों की सूचना पर राज एवं देव प्रसाद बेला ने मिलकर बुजुर्ग महिला को पानी से बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी अस्पताल कटघोरा लेकर गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वृद्धावस्था के कारण महिला तालाब के गहरे पानी में चली गईं, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई की है और इसकी सूचना एसडीएम को भेज दी गई है।

घर से निकला युवक नहीं लौटा, नाले के पास मिला शव

वहीं, दूसरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापाली की है। यहां सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डोम नाला के पास एक 21 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान संजय धनवार पिता सुख सिंह धनवार, निवासी ग्राम चितापाली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संजय धनवार बीते दिन से घर नहीं लौटा था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान डोम नाला के पास युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि तेज बहाव के चलते वह नाले में बह गया होगा। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

एससीओ शिखर सम्मेलन: पाकिस्तान पीएमओ ने पीएम मोदी को फोटो से हटाया

शेयर करेविवाद बढ़ा तो शहबाज ने साझा की पूरी तस्वीर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           इस्लामाबाद, 01 सितंबर 2026। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई समूह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर नहीं आ […]

You May Like

बाबू खेमानी की 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी....|....हिमाचल के किसानों को गेहूं का बीज मिलेगा महंगा....|....ऋषिकेश बाईपास निर्माण, फिर हरियाली की कीमत पर होगा विकास....|....47.56 लाख मतदाताओं की खोज में 10 दिन घर-घर जाएंगे बीएलओ....|....एक करोड़ रुपये की लागत से बना यूपी का प्रवेश द्वार....|....सीएम योगी बोले- 2017 से पहले था रूल ऑफ माफिया, हमने लागू किया ‘रूल ऑफ लॉ....|....महासंघों को मिलेंगे ₹50 करोड़: पहले थी दो करोड़ की सीमा....|....सिरदर्द और चक्कर को न समझें मामूली....|....आईडीबीआई बैंक विनिवेश पर उठे सवाल....|....अमेरिका में एच-1बी कर्मचारियों को झटका