राहुल गांधी बोले- हिन्दुस्तान को तोड़ रही है भाजपा, खरगे ने कहा- बिहार जीते तो देश जीत जा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 23 जून 2023। विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद 10 से अधिक जगहों पर राहुल गांधी का स्वागत किया गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस ने उनकी स्वागत में जगह-जगह मोहब्बत की दुकान लगाई थी। सदाकात आश्रम में भी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें देश का भावी प्रधानमंत्री बताते हुए नारेबाजी भी की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमे लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना होगा। अगर हमलोग बिहार जीत गए तो देश जीत जाएंगे। राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही।

भारत जोड़ो यात्रा में बिहार के लोग साथ चले
इसी के बाद मंच पर से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने समर्थकों से पूछा कैसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का जो डीएनए है वह बिहारी है। आपने हमारी भारत जोड़ो यात्रा में बहुत मदद की, इससे लिए धन्यवाद। जहां भी गया, वहां बिहार के लोग मिले, वो हमारे साथ चले। यात्रा में आपने हमारी मदद की। क्यों कि, आप विचारधारा को मानते हो। राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ की विचारधारा  और दूसरी तरफ BJP-RSS की ‘भारत तोड़ो’ की विचारधारा है। इसलिए आज हम बिहार आए हैं। देश की सारी विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर BJP को हराने जा रही हैं।

नफरफ और हिंसा फैलाने का काम कर रही भाजपा
राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिन्दुस्तान को तोड़ने का काम कर रही है। नफरफ और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है। मोहब्बत बांटने का काम करती है। क्योंकि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। आपने देखा होगा कर्नाटक में भाजपा का क्या हश्र हुआ। भाजपा कह रही थी कि उनकी बहुत भारी जीत होगी। जैसे ही कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी हो गई वैसे ही भाजपा वहां से गायब हो गई। कांग्रेस का मतलब है गरीबों के साथ मिलकर काम करना। भाजपा का मतलब है कि देश के केवल दो तीन लोगों के साथ काम करना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी ने कहा कि आप हमारे बब्बर शेर हो। आप हमारे विचारधारा के लिए लड़ते हो। आपका ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है।

खरगे बोले- हम सभी विपक्ष की पार्टियों को एक होना है
सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सदाकत आश्रम देश के इतिहास में बहुत महत्व रखता है। इस कार्यालय से जो भी नेता निकला वह देश की आजादी के लिए लड़ा। हमें खुशी और गर्व है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति बाबू राजेंद्र प्रसाद जी भी इसी कार्यालय से निकले। खरगे ने कहा कि हम सभी विपक्ष की पार्टियों को एक होना है और 2024 के चुनाव में मिलकर लड़ना है। इसी के तहत राहुल गांधी जी ने पहला कदम उठाया है। हमने सोचा है कि सभी पार्टियों के नेता से मिलकर बात करेंगे और आगे मिलकर कदम उठाएंगे। हमें लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए साथ मिलकर लड़ना होगा।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री दोनों थे डॉक्टर फिर भी स्वास्थ्य के मामले में पिछड़ा हुआ था प्रदेश

शेयर करेरमन सरकार में 170 करोड़ रुपए का मच्छरदानी घोटाला हुआ था छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 जून 2023। भाजपा विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह और स्वास्थ्य […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी