शिविरों में बैंकों के कमजोर प्रदर्शन पर कलेक्टर नाराज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 20 दिसम्बर 2023। कलेक्टर अवनीश शरण ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में बैंकों के कमजोर प्रदर्शन पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आगे की शिविरों के लिए बैंक प्रबंधन को अपने कार्य में सुधार एवं प्रगति लाने की सख्त हिदायत दी है। शरण आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मिल रहे आवेदनों एवं इनके निराकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने दो टूक कहा है कि केवल आवेदन संकलन के लिए ये शिविर नहीं लगाये जा रहे हैं। वास्तवविक रूप से पात्र हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष रूप से लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने स्कूल स्टॉफ के आपसी झगड़ों की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायतों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ऐसे कलहप्रिय शिक्षकों एवं स्टॉफ के अन्यत्र हटाए जाने को लेकर डीईओ से प्रस्ताव भी मंगाए हैं।
     कलेक्टर ने बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में मानसिक रोगियों का सर्वेक्षण शुरू करने को कहा है। ताकि उनका समुचित इलाज एवं व्यवस्थान किया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में आमतौर पर मानसिक रोगियों के मिलने की ज्यादा संभावना होती है। श्री शरण ने एनजीओ के सहयोग लेकर इनका सर्वेक्षण कार्य को पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने सेन्दरी स्थित मानसिक चिकित्सालय की क्षमता एवं गतिविधियों की भी जानकारी ली। कोनी में निमार्णाधीन सिम्स सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल के जल्दी निर्माण को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के बच्चों को भी चिरायु योजना के तहत स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। इसकी तैयारी अभी से कर लिया जाये। कलेक्टर ने एयरपोर्ट में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि बंद चखना सेन्टर फिर से खुलने नहीं चाहिए। अधिकारी गण एवं पुलिस लगातार इन पर निगाह बनाये रखें। उन्होंने धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों का त्रुटिवश शून्य रकबा अथवा रकबा संशोधन के काम बचे हैं तो इसे शीघ्र निपटाएं। उन्होंने राजस्व विवाद मुक्त एवं कुपोषण मुक्त गांव बनाने के लिए कार्य-योजना बनाकर काम करने को कहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में निगम आयुक्त कुणाल दुदावत एवं जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल ने दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Next Post

सांसदों के निलंबन को लेकर केंद्र पर बरसीं सोनिया गांधी, कहा- ये इतिहास बदलने की साजिश, लोकतंत्र का गला..

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 दिल्ली 2023। कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कांग्रेस सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संसद की सुरक्षा में चूक […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत