रूस के हमले के बाद यूक्रेन की भारत से अपील, हालात संभालने में करिए हमारी मदद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 24 फरवरी 2022। यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच नई दिल्ली में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि नई दिल्ली और रूस के बीच विशेष संबंध हैं। ऐसे में नई दिल्ली हालात को नियंत्रित करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकती है। पोलिखा ने कहा है कि हम पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जल्द से जल्द हमारे राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क कराएं।

यूक्रेन-रूस विवाद पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने कहा है कि इस मसले का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना जरूरी है। भारत ने कहा है कि कूटनीतिक हल समय की आवश्यकता हैं। भारत ने कहा कि वो इस मामले में दोनों देशों के सपंर्क में हैं और यूक्रेन में 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ठोस समाधान खोजने की दिशा में काम कर रहा भारत

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा था कि हम एक ठोस समाधान खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं जो तनाव को कम कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए शांतिपूर्ण और कूटनीतिक हल समय की जरूरत हैं। इस मसले को केवल राजनयिक वार्ता के जरिए हल किया जा सकता है। भारत ऐसा समाधान खोज रहा है, जो सभी देशों के वैध सुरक्षा हितों का ध्यान रखे और इससे तनाव भी कम हो जाए।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022: मयंक अग्रवाल होंगे पंजाब किंग्स के नए कप्तान, जल्द ही आधिकारिक एलान करेगी टीम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 फरवरी 2022। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स का नया कप्तान बनाया जा सकता है। टीम ने उन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। इसके बाद माना जा रहा था कि उन्हें टीम की कमान दी […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प