नए कानून की तैयारी: मध्यप्रदेश में अपराधियों का पैसा बंटेगा गरीबों में, शिवराज सरकार कर रही विचार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 11 सितम्बर 2021। मध्यप्रदेश सरकार अपराध को रोकने के लिए एक नया कानून पेश कर सकती है। इस कानून में अपराधियों का पैसा और संपत्ति गरीबों में बांटने का प्रावधान होगा। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह कानून उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर एक्ट से भी ज्यादा सख्त हो सकता है। नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को बताया कि गृह और कानून विभाग इस बिल पर एक साथ काम करने में जुट गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बिल में अपराधियों का जब्त धन और संपत्ति को गरीबों में बांटने का प्रावधान भी हम ला रहे हैं। केसों के जल्द निपटारे के लिए हम स्पेशल कोर्ट बनाएंगे और गवाहों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। इन अपराधियों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने वालों को भी सजा का प्रावधान इस बिल में किया जाएगा।

उम्मीद जताई जा रही है मध्यप्रदेश सरकार इस बिल को शीतकालीन सत्र में पेश कर सकती है। बता दें कि शिवराज सिंह की सरकार लगातार अपराध को रोकने की बात कर रही हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, इस वीडियो में कुछ लोग एक आदमी को पेड़ से बांधकर मार रहे थे और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शिवराज सरकार ने अपराधियों के घर पर बुल्डोजर चला दिया और शिवराज सिंह ने कहा था कि जो नहीं सुधरेगा उसके साथ भी यही होगा। अब तक 500 अपराधियों के घरों पर चला बुल्डोजर वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि सरकार इस तरह के अपराध को रोकने के लिए सख्त कानून लाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

बड़ा खुलासा: मुल्ला बरादर के पासपोर्ट ने खोली तालिबान के लिए पाकिस्तानी समर्थन की पोल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर काबुल 11 सितम्बर 2021। अफगानिस्तान में तालिबानी शासन कायम करने में पाकिस्तान का हाथ होने का बड़ा सबूत सामने आया है। जानकारी के मुताबिक देश में गठित नई सरकार में उपप्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर का पाकिस्तानी पासपोर्ट और पहचान-पत्र सामने आया है। दोनों दस्तावेजों में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले