ऑस्ट्रेलिया के राजदूत ने सीएम बघेल से की मुलाकात, राज्य में पूंजी निवेश और खनन तकनीकी देने पर बनी सहमति

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 सितम्बर 2021। भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फारेल एक दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर राज्य में औद्योगिक पूंजी निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।  राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल के निवास स्थित कार्यालय में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फारेल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ऑस्ट्रेलिया और छत्तीसगढ़ के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में एक दूसरे के सहयोग और पूंजी निवेश, विशेष रूप से खनन और पर्यावरण संरक्षण की संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया।  ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की इच्छा जताई और कहा कि ऑस्ट्रेलिया को खनन के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने खनन सर्वेक्षण, अन्वेषण-खनन तकनीक आदि क्षेत्रों में परस्पर सहभागिता की बात कही।

कोरोना रोकथाम के लिए सरकार के प्रयासों की प्रशंसा

अधिकारियों ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान फारेल ने राज्य के विकास, आदिवासी समुदाय के उत्थान और सामाजिक संकेतकों में सुधार के लिए लागू की गई राज्य सरकार की योजनाओं को सराहा और छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। इस मौके पर राज्य के उद्योग मंत्री कवासी लखमा उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में प्रचूर मात्रा में खनिज संसाधन

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज और वन सम्पदा से समृद्ध राज्य है। राज्य में विभिन्न प्रकार के संसाधन उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने ऑस्ट्रेलिया के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक सहभागिता एवं वहां के उद्यमियों की ओर से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक पूंजी निवेश की इच्छा पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि राज्य सरकार इसके लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने को तैयार रहेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त को छत्तीसगढ़ में जैविक खेती और वनोंपज के मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Next Post

300 से ज्यादा संगठन होंगे किसान महापंचायत में शामिल, 22 राज्यों के प्रतिनिधियों से मिली सहमति

शेयर करेसंयुक्त किसान मोर्चा की मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में देश के हर कोने से आएंगे किसान व अन्य संगठनों के लोग छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 04 सितम्बर 2021। मिशन यूपी की शुरूआत करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को एतिहासिक बनाना […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान