ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला, पूरे इलाके में दहशत का माहौल, वन विभाग की टीम मौके पर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 13 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह डोरी बीनने गए एक ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत की खबर लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में कूड़ेकेला निवासी राजू दास 45 वर्ष शनिवार की सुबह डोरी बीनने जंगल गया हुआ था। ग्रामीण जब डोरी बीनने में व्यस्त था इसी बीच अचानक हाथी से उसका सामना हो गया और फिर हाथी ने उसपर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छाल रेंज में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। गांव के ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में एक ही हाथी विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम एवं छाल पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Next Post

मलेरिया से पांच साल की बच्ची की हुई मौत, परिजनों में शोक की लहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 13 जुलाई 2024। जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में शुक्रवार की शाम बीजापुर से रेफर आई एक पांच वर्षीय बच्ची की मलेरिया से मौत हो गई। बच्ची की मौत के साथ ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी का रो रोकर बुरा हाल […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव