‘अवतार 2’ के निर्देशक जेम्स कैमरून ने की आरआरआर की तारीफ, खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर रहे राजामौली

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 जनवरी 2023। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर इन दिनों कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। पिछले साल मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है। इस फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट ओरिजिनल गाने का खिताब जीता था। अब इस फिल्म ने सफलता की एक और इबारत लिख दी है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई है। इतनी उपलब्धियों के बाद अवतार द वे ऑफ ते निर्देशक जेम्स कैमरून ने स्टारकास्ट की तारीफ की है।

जेम्स कैमरून के मुंह से तरीफ सुनकर आरआरआर के स्टारकास्ट समेत मेकर्स भी काफी खुश नजर आए। अवॉर्ड के बाद राजामौली को जेम्स कैमरून से मिलने का भी मौका मिला। कैमरून ने आरआरआर की तारीफ भी की। अब अपनी इसी खुशी को राजामौली ने ट्विटर पर साझा भी किया है। राजामौली ने कहा कि इस वक्त वह सातवें आसमान पर हैं। डायरेक्टर ने ट्वीट किया, ‘महान डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने आरआरआर देखी…उन्हें यह इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपनी पत्नी सूजी को भी इसे देखने की सलाह दी और उनके साथ फिल्म को दोबारा देखा’।

सिर्फ राजामौली ही नहीं नाटू-नाटू’ गाने के कंपोजर एम एम कीरावानी भी जेम्स कैमरून की तारीफ से काफी खुश नजर आए। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘द ग्रेट जेम्स कैमरून ने आरआरआर दो बार देखी और मेरे गाने पर अपना फीडबैक दिया। मेरा दिल खुशी से झूम उठा है’। 

इतनी खुशी के बाद आलिया भट्ट कहां चुप रहने वाली थीं। वह टीम के साथ जश्न में तो शामिल नहीं हो पा रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। वह इस फिल्म को मिलने वाली तारीफ पर लगातार प्रतिक्रिया जाहिर कर रही हैं। आलिया भट्ट ने जेम्स कैमरून द्वारा की गई तारीफ का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘उफ्फ्फ्फ, क्या शानदार सुबह है’।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी से अब पर्यटकों को मिलेगा प्रकृति का प्यार

शेयर करेबलरामपुर के गौरव गौर-लाटा को पर्यटन स्थल बनाने की मुख्यमंत्री ने की है घोषणा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 16 जनवरी, 2023। छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर पर स्थित सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पर्यटन के लिहाज से अविश्वसनीय स्थान है। स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप