24 घंटे बाद भी नहीं लगा चार आर्मी जवानों के कातिलों का सुराग, सर्च अभियान जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बठिंडा 13 अप्रैल 2023। बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के चार आर्मी जवानों की हत्या के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मिलिट्री स्टेशन के अंदर और बाहर सर्च अभियान जारी है। स्कूल बंद हैं और लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।  वहीं चार जवानों की हत्या के बाद बुधवार दोपहर मिलिट्री स्टेशन में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई थी। बठिंडा कैंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि सर्विस हथियार की गलती से गोली चलने के कारण लघु राज शंकर की मौत हुई है। इसका बुधवार सुबह हुई चार हत्याओं से कोई संबंध नहीं है। 

सो रहे जवानों को बनाया गया था निशाना 
बठिंडा स्थित सेना की छावनी में बुधवार तड़के 4:35 बजे ऑफिसर मेस के पास 80 मीडियम रेजिमेंट की आर्टिलरी यूनिट की बैरक में सो रहे चार जवानों की दो अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। सेना ने किसी आतंकी घटना से इन्कार किया था। जांच में घटनास्थल से इंसास राइफल के 19 खोल मिले थे। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान ने कहा कि साथ के जंगल से इंसास राइफल भी बरामद हो गई है। इसे फॉरेंसिक जांच को भेजा जा रहा है ताकि पता चल सके कि हत्या इसी हथियार से हुई है या किसी दूसरे से। 

मृतकों की पहचान सागर बन्ने (25), कमलेश आर (24), योगेश कुमार जे. (24) और संतोष एम नागराल (25) के रूप में हुई है। सेना व पंजाब पुलिस की संयुक्त जांच जारी है। सेना ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है। सेना की शिकायत पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

तीन दिन पहले कैंट के जंगल से मिला था शव
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि तीन दिन पहले कैंट के जंगलों से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था लेकिन इस बारे में पंजाब पुलिस और सेना के किसी भी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है। हालांकि, उक्त मृतक भी सेना से जुड़ा बताया जा रहा है। जो 3 मीडियम रेजिमेंट में तैनात था। उसकी मौत के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Next Post

माफिया अतीक के 15 करीबियों के ठिकानों पर ईडी का छापा, 100 करोड़ की बेनामी संपत्तियों का खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर प्रयागराज 13 अप्रैल 2023। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया अतीक अहमद के 15 करीबियों के ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की। इसमें माफिया की 100 से ज्यादा बेनामी संपत्तियां मिली हैं। 50 शेल कंपनियों के जरिए अतीक अहमद काली कमाई को खपाने के सबूत मिले हैं। […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक