सर्दियों में रहना है फिट और हेल्दी तो डाइट में करें ये 10 बदलाव, मिलेगा फायदा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 22 दिसंबर 2022। आयुर्वेद सुझाव देता है कि जब मौसम में परिवर्तन होता है, तो हमें अपने खानपान में उसी के अनुसार बदलाव भी करने चाहिए। ऐसा करना हमारी सेहत के लिहाज से बहुत जरूरी होता है। यही कारण हैं कि प्रकृति भी हमें मौसम के अनुसार ही फल, सब्जियां और अनाज प्रदान करती है। मौसम के अनुसार भोजन करना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में भूमिका निभाता है। यह शरीर के तीन दोष (वात, पित्त और कफ) के संतुलन को भी बनाए रखने में मदद करता है, जिनका असंतुलन शरीर में गंभीर रोगों का कारण बनता है। जैसा कि गर्मियों के मौसम में हम शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए हम ठंडे, पानी से भरपूर फूड्स का सेवन अधिक करते हैं, ठीक इसी तरह सर्दियों के मौसम में हमें शरीर को गर्म रखने वाले और इस दौरान होने वाली आम समस्याओं से दूर रखने वाले फूड्स को डाइट में शामिल करने की जरूरत होती है।

लेकिन हम में से ज्यादातर लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि अपने सर्दियों की डाइट में क्या शामिल करें और क्या नहीं? डायटीशियन मनप्रीत ने अपनी एक इंस्टग्राम रील में इसके बारे में बताया है। यहां हम आपके साथ उनके द्वारा सुझाए गए 10 फूड्स की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।

1. गर्म तासीर वाले अनाज खाएं

इन दिनों आपको गेंहू के साथ-साथ बाजरा, चौलाई और रागी जैसे गर्म अनाज शामिल करने चाहिए, इनमें पोषण और सभी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं।

2. हरी सब्जियां खाएं

मौसमी और हरी पत्तेदार सब्जियों का आपको इस दौरान अधिक सेवन करना चाहिए। कोशिश करें कि साग, मेथी, पालक जैसी मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों को डाइट में शामिल करें जो रोग इम्यूनिटी बढ़ाती हैं।

3. 20 मिनट धूप में जरूर बैठें

सर्दियों में लोगों विटामिन डी की कमी काफी देखने को मिलती है, क्योंकि लोग ज्यादातर समय घर में बिताते हैं और मोटे-मोटे कपड़े पहनते हैं। लेकिन शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। धूप विटामिन डी का सबसे बेहतरीन स्रोत है। इसलिए आपको धूप में विटामिन डी लेने के लिए 20 मिनट जरूर बैठना चाहिए।

4. बीज खाएं

बीज खाने से कैल्शियम, हेल्दी फैट्स और अन्य पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं। यह हमारी हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। कोशिश करें कि अलसी या तिल का सेवन जरूर करें।

5. छाछ के बजाए दही खाएं

दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक होने के साथ ही, तासीर या प्रकृित में भी गर्म होती है। जिससे यह सर्दियों में पेट के लिए अधिक लाभकारी है। यह आपके पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसलिए दोपहर के भोजन के साथ दही जरूर खाएं। लेकिन रात के खाने के साथ इसका सेवन करने से बचें।

6.  जड़ वाली सब्जियां खाएं

जड़ वाली सब्जियां जैसे गाजर, चुकंदर, शलजम फाइबर, आयरन और कई विटामिन के बेहतरीन स्रोत हैं। इसलिए आपको इनका सेवन जरूर करना चाहिए।

7. कच्चा सलाद खाने से बचें

कच्ची सब्जियां खाने से शरीर में वात दोष का संतुलित बिगड़ता है और पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। इसलिए आपको हमेशा सब्जियों को थोड़ा पका लेना चाहिए।

8. भोजन में गर्म मसाले शामिल करें

शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भोजन में जायफल, हल्दी, दालचीनी, पपरिका जैसे मसालों को शामिल करें।

9. नट्स खाएं

काजू, अंजीर, पिस्ता, बादाम और अखरोट जैसे नट्स खाएं। इनमें हेल्दी फैट्स, कैलोरी और पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत हैं।

10. पोषण से भरपूर लड्डू खाएं

आप नट्स, ड्राई फ्रूट्स, बीज, बेसन, देसी घी आदि मिलाकर लड्डू बनाएं और शाम को स्नैक्स के रूप में खाए। ये पोषण से भरपूर होते हैं और आपको गर्म रखते हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्णय की केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने ट्वीट कर की तारीफ

शेयर करेशासकीय भवनों के रंग-रोगन में गोबर पेंट के उपयोग के लिए मुख्यमंत्री ने दिए हैं निर्देश रायपुर, 22 दिसम्बर 2022। पर्यावरण की सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच से शुरु हुई गोधन न्याय योजना का पूरा देश मुरीद हो चुका […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान