IED विस्फोट में ग्रामीण की मौत, माओवादियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान; नागरिकों से अपील

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 19 जनवरी 2026। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम कस्तुरीपाड़ में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की मौत हो गई। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी मुताबिक ग्राम कस्तुरीपाड़ निवासी आयता कुहरामी 20 वर्ष पिता बुधरा कुहरामी रविवार को जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट हो गया। विस्फोट में युवक के दोनों पैरों को गंभीर क्षति पहुंची।

घायल अवस्था में ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है तथा आईईडी निष्क्रियकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा सुरक्षा कैंप को दें।

Leave a Reply

Next Post

बेमेतरा कोर्ट में पेपरलेस कार्य की होगी शुरुआत, चयनित कोर्ट में होगी पूर्ण डिजिटल प्रक्रिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेमेतरा 19 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला कोर्ट जल्द ही पेपरलेस होने वाला है। इस बड़े बदलाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी बेमेतरा मोहम्मद जहांगीर तिगाला द्वारा सभी कर्मचारी व थाना के सीसीटीएनएस स्टॉफ को ई-समन, ई-चालान के […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान