‘पहले हमारा कश्मीर बहुत पीछे था, 370 हटने के बाद अब आगे बढ़ रहा’, पीएम मोदी को सुनने आई कश्मीरी महिला ने कहा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 मार्च 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीनगर के दौरे पर रहे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है। ऐसे में श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में पीएम मोदी के भाषण के सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ऐसी ही एक प्रंशसक कश्मीरी महिला भी यहां पहुंची और उन्होंने अनुच्छेद 370 हटने के पहले और बाद के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि पहले हमारा कश्मीर बहुत पीछे था और अब आगे बढ़ रहा है। कश्मीरी महिला ने राज्य से 370 हटने से पहले और बाद के अपने अनुभवों पर बात करते हुए कहा कि मैंने कश्मीर को वो मंजर देखा है, जो भगवान किसी को ना दिखाएं। वहां बंदूक की नोंक पर बेटियों की शादी करवा दी जाती थी। छोटी उम्र में ही लड़कियां विधवा हो जाती थी। एक जवान घर से निकलता था तो रात को उसका शव घर आता था। यहां के कब्रिस्तान शवों से भरे पड़े थे। लेकिन 370 हटने के बाद यहां का हालात सुधरे हैं। 

नहीं चाहती हमारे बच्चे भी आतंकवाद सहें
महिला ने बताया कि मैं मोदी जी की बहुत बड़ी फैन हूं, और उन्होंने हमारे कश्मीर के लिए ऐसे-ऐसे काम कर दिए हैं जो इससे पहले किसी ने नहीं किए। महिला ने बताया कि मैंने आतंकवाद को बेहद करीब से देखा है। जोर जबदस्ती से हमारी जमीनी हड़पी गईं। लेकिन अब लोगों के मन में जो डर था वो अब दूर हो गया है। मैं नहीं चाहती कि जो जिंदगी कश्मीर में मैंने जी है, वो आंतकवाद जो मैंने सहा है, वो हमारे बच्चे भी सहें। 

कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन 
बता दें कि, इससे पहले पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में 6400 करोड़ रुपए की लागत से 53 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मोदी ने ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा कि वह “श्रीनगर के अद्भुत लोगों के बीच आकर बहुत उत्साहित हैं”। उन्होंने कहा, “आज समर्पित की जा रही विकास परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर के विकास को बढ़ावा देंगी। विकसित भारत के लिए विकसित जम्मू-कश्मीर प्राथमिकता है।”

Leave a Reply

Next Post

जेल में मांगी गई ऑनलाइन रिश्वत, 2 पर कसा शिकंजा, पुलिस प्रमुख को जवाब दाखिल करना होगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 07 मार्च 2024। सारंगढ़ उप जेल में जेलर व प्रहरियों की पिटाई से 10 से अधिक बंदियों के घायल होने के मामले में राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि जेलर संदीप कश्यप और प्रहरी महेश्वर हिचामी और टिकेश्वर साहू को निलंबित कर उनके […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप