दो वाहनों में जोरदार भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 03 फरवरी 2026। कोरबा में चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से आ रहा ट्रेलर वाहन रॉन्ग साइड में चलते आ रहा था। वहीं, चांपा की ओर से आ रहे प्याज से लदे वाहन से आमने-सामने उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जहां इस हादसे में प्याज से लदे वाहन का चालक कैबिन में ही फंस गया और उसकी मौत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही टोल नाका से राहत दल मौके पर पहुंचे और गैस कटर की मदद से कैबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहींं, ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया और आवागमन शुरू कराया गया।

राहगीरों की माने तो दोनो ही वाहन की रफ्तार तेज थी। वहीं, एक वाहन गलत दिशा में चल रहा था। जिसके चलते आमने-सामने भीषण टक्कर हुई। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक चालक की मौत हुई है, वाहन मालिक को सूचना दी गई, उसके आने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी जाएगी। आगे की कार्यवाही कि जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

रायगढ़ में वारदात: अकेले नहाने गई महिला...बदमाश ने आंखों में लगाया झंडुबाम; फिर लूट लिए सोने-चांदी के जेवरात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 03 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तमनार थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने अकेले नहाने गई महिला के आंख में झंडुबाम लगाकर गले में पहने सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही