प्रियांशु ने ची यू जेन को हराया, पहली बार किसी सुपर-300 के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 अप्रैल 2023। प्रियांशु राजावत ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए ओरलिआंस मास्टर्स बैडमिंटन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर 61 चीनी ताईपे के ची यू जेन को सीधे गेमों में 21-18, 21-18 से 44 मिनट में पराजित किया। विश्व नंबर 58 प्रियांशु ने पहली बार किसी सुपर-300 के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जहां उनका मुकाबला आयरलैंड के नहात एनगुएन से होगा। 

एनगुएन को इस्राइल के मिशा जिल्बरमैन से वॉकओवर मिला। प्रियांशु ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय जापान के केंटा निशिमोतो को सीधे गेमों में हराकर बड़ा उलटफेर किया था। सातवीं वरीय जोड़ी एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने इससे पहले गुरुवार की रात जापान के केन्या मित्सुहाशी और हिरोकी ओकामुरा को 21-15, 17-21, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जहां उन्हें दूसरी वरीय इंडोनेशिया के लियो रोली कारनाडो और डेनियल मार्टिन से खेलना है।

Leave a Reply

Next Post

पेप्सिको प्लांट का उद्घाटन: सीएम योगी बोले- उत्तर प्रदेश में कानून का राज, अपराधियों की पैंट गीली होते देख रही जनता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गोरखपुर 08 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरक्षनगरी में अंतरराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको के फ्रेंचाइजी प्लांट का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पेप्सिको का प्लांट लगने से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा, इसके अलावा कइयों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च